Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः के दिन 2009 में एससीसीएल को मिनी रत्न कंपनी के सम्मान स्वायत्ता प्रदान की गई थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 04 सितंबर को घटित हुईं घटनाओं परः-

1781- स्पेन के निवासियों ने लॉस एंजिलिस की स्थापना की।
1888- गांधी जी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की।
1944- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।
1946- भारत में अंतरिम सरकार का गठन।
1967- महाराष्ट्र का कोयना बांध 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में आया जिससे 200 से ज्यादा लोगों की मौत।
1985- 73 सालों के बाद समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई।

2000- श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच संघर्ष में 316 लोग मारे गए।

2000- ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।

2001- अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफगानिस्तान पर सैनिक कार्रवाई की मंजूरी दी।

2005- लोकतंत्र के समर्थन में प्रदर्शन करने के दौरान नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को गिरफ्तार किया गया।

2009- कोयला कंपनी एससीसीएल को मिनी रत्न कंपनी के सम्मान स्वायत्ता दी गई।

2012- पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजे गौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया।

04 सितंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः

1825- प्रमुख राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म हुआ।

1880- प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक एवं समाजशास्त्री भूपेंद्रनाथ दत्त का जन्म हुआ।

1894- प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता ज्ञानचंद्र घोष का जन्म हुआ।

1895- प्रसिद्ध साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का जन्म हुआ।

1906- प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार एवं आलोचक नंददुलारे वाजपेयी का जन्म हुआ।

1952- बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म हुआ।

1971- दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर लांस क्लूजनर का जन्म हुआ।

04 सितंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1912- भारतेंदु काल के प्रमुख साहित्यकारों में से एक मोहनलाल विष्णु पंड्या का निधन हुआ।

1997- आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रमुख लेखक, कवि, नाटककार एवं सामाजिक विचारक धर्मवीर भारती का निधन हुआ।

2006- ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टीवी हस्ती एवं पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली के काटने के कारण निधन हुआ ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here