इंटरटेनमेंट डेस्क

प्रखर प्रहरी

मुंबई- बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा मुंबई की तुलना पीओके यानी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से करने को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने 04 सितंबर को कहा कि  कंगना यदि मुंबई की तुलना हमारे दुश्मन द्वारा अधिग्रहित कश्मीर कश्मीर से करती हैं तो उन्हें मुंबई लौटने का कोई हक नहीं है।

वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि हम धमकी देने वाले लोग नहीं, कार्रवाई करने वाले  लोग हैं। जिन्होंने मुंबई की पीओके से तुलना की उन्हें पीओके के बारे में जानकारी नहीं है। मुंबई पुलिस ने मुंबई हमला झेला, 92 के दंगे मे लोगों को बचाया, कोविड में मुंबई पुलिस के सिपाही शहीद हुए। मुंबई और महाराष्ट्र का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उधर, संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए मुंबई आने का ऐलान कर दिया। कंगना ने ट्वीट कर कहा , ” मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस नहीं आने के लिए धमकी दे रहे हैं। इसलिए मैंने अब आने वाले सप्ताह में नौ सितंबर को मुंबई की यात्रा करने का फैसला किया है। मैं उस समय को पोस्ट करूंगी, जब मैं मुंबई हवाई अड्डे पर उतरूंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।

वहीं कंगना के इस ट्वीट पर संजय राउत ने कहा, “मुंबई एक मराठी व्यक्ति के बाप की है…जो लोग इससे सहमत नहीं हैं, उन्हें अपने बाप को दिखाना चाहिए…शिवसेना महाराष्ट्र के ऐसे दुश्मनों को श्रद्धांजलि दिए बिना नहीं रहेगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here