File Picture

दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तगड़ा हमला बोला है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया है और कहा कि उसकी गलत नीतियों के करण हम हर मोर्चे पर कमजोर साबित हो रहे हैं।

राहुल ने 02 सितंबर को  ट्वीट कर कहा, “देश आज मोदी निर्मित तबाही की चपेट में है। देश में आज जीडीपी -23.9 फीसदी की ऐतिहासिक गिरावट है। आज 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। 12  करोड़ नौकरियां चली गयी। राज्यों को उनके हिस्से के जीएसटी का बकाया नहीं दिया जा रहा है।”  उन्होंने कहा कि हमारे यहां आज दुनिया में सबसे ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं और सबसे ज्यादा लोग मर रहे हैं। हमारी सीमा पर बाहरी ताकतें आक्रामक बनी हुई हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here