बिजनेस डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः कोरोना संटक के बीच हवाई यात्रा को लेकर यात्रियों का विश्वास बढ़ा। 1,100 से अधिक उड़ानों में 01 सितंबर को रिकॉर्ड 1.20 लाख से अधिक यात्रियों ने हवाई सफर किया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि 01 सितंबर को 1,121 उड़ानों में 1,20,725 यात्रियों ने सफर किया, जो लॉकडाउन के बाद एक रिकॉर्ड है।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज ट्वीट कर कहा, “नए शिखर की ओर! एक सितंबर को 1,121 घरेलू उड़ानों में 1,20,725 यात्रियों ने सफर किया। यह घरेलू परिचालन दुबारा शुरू होने के बाद 101वाां दिन था। गत 25 मई को 418 उड़ानों में 30,550 यात्रियों के साथ शुरुआत हुई थी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here