Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहास
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के ही दिन 1956 में जिंदगी के साथ ही जिंदगी के बाद भी नारों के साथ भारतीय जीवन बीमा नगर की स्थापना हुई थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के एक सितंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1511- पीसा काउंसिल खुला।

1689 – पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित देश रूस ने दाढ़ी पर टैक्स (कर) वसूलने की शुरुआत की।
1763 – रूस के कैथरीन द्वितीय ने मास्को में एक संस्थापक होम के लिए इवान बेट्सकोय की योजना का समर्थन किया।
1798 – ब्रिटेन ने हैदराबाद के निजाम के साथ संधि पर हस्ताक्षर किये।
1799 – बैंक ऑफ मैनहट्टन कंपनी न्यूयॉर्क शहर में खुली।
1804 – जर्मन खगोल विज्ञानी के एल. हार्डिंग ने एस्टरॉयड जूनो का पता लगाया।
1849 – कैलिफोर्निया संवैधानिक सम्मेलन मोंटेरी में आयोजित किया गया।
1866 – प्रथम हवाईयन दैनिक समाचार पत्र प्रकाशित किया।
1878 – पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर ने काम करना शुरू किया।

1923 ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा में भयंकर तबाही मचाई।
1939 – द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत जर्मनी द्वारा पौलेंड पर किये गए आक्रमण के साथ हुई।
1947 – भारतीय मानक समय को अपनाया गया।
1951 – संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर  किया जिसे एएनज़स संधि कहा गया।
1956 – भारतीय राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।
1956 – भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।
1957 – जमैका के रेल दुर्घटना में 175 लोग मारे गए।
1958 – पहला कॉड युद्ध यूनाइटेड किंगडम और आइसलैंड के बीच शुरू हुआ।
1962 – हांगकांग में एक तूफान से 130 लोग मारे गए और 600 से ज्यादा घायल हुए।
1964 – भारत की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय कर इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।
1967 – कंबोडिया में खमेर-चीनी मैत्री एसोसिएशन पर प्रतिबंध लगाया गया।
1976 – ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन और रेडियो पर सिगरेट और तंबाकू विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया गया।
1979 – श्रीलंका सेना में महिला कोर की स्थापना की गई।
1986 – जॉर्डन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
1994 – आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने उत्तरी आयरलैंड में युद्ध विराम लागू किया।
1998 – विक्टर चेर्नोमीर्दिन दुबारा रूस के नये प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए।
2000 – चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद कर दिया।
2008 – तत्कालीन वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम द्वारा डी. सुब्बाराव को भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की गयी।
2009 – वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के नए प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया।

01 सितंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1896- प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद का जन्म हुआ।

1901- प्रसिद्ध भूगोलवेत्ता लक्ष्मी नारायण उपाध्याय का जन्म हुआ।

1923- मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि एवं अभिनेता हबीब तनवीर का जन्म हुआ।

1927- बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी एवं प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का जन्म हुआ।

1933- प्रसिद्ध कवि एवं ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार का जन्म हुआ ।

1973– प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राम कपूर का जन्म हुआ।

01 सितंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1574- सिक्खों के तीसरे गुरु गुरु अमरदास जी का निधन हुआ।

2006- एग्जिट पोल के जनक एवं टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का निधन हुआ।

2008 – बाटा शू कंपनी के मुखय कार्यकारी अधिकारी रहे थॉमस जे बाटा का निधन हुआ।

Delhi Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

9 hours ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

1 day ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

1 day ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

2 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago