संवाददाता
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अगस्तों को देशवासियों को ओणम पर्व की शुभकामनाएं दीं और इसे त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति विरासत का प्रतीक बताया।
कोविंद ने ट्विटर पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा, “ओणम के पावन पर्व पर सभी को बधाई। ओणम का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। साथ ही, यह नई फसल के आगमन पर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता भाव दर्शाने का अवसर भी है। इस मौके पर हम जरूरतमंद लोगों की सहायता करें व कोविड-19 की रोकथाम के लिए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।”
वहीं वेंकैया ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, ” ओणम की हार्दिक शुभकानाएं। राजा महाबली देशवासियों के जीवन में स्वास्थ्य और खुशहाली का आशीर्वाद दें। ”
पीएम मोदी ने ओणम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आप सभी को ओणम की शुभकामनाएं। यह एक अनोखा त्योहार है जिसमें समरसता का उत्सव मनाया जाता है। यह एक ऐसा अवसर है जब हम कठिन परिश्रम करने वाले अपने किसानों के प्रति आभार जताते हैं. सभी खुशहाल और सेहतमंद रहे।” उन्होंने ट्विटर पर ओणम की बधाई देते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया है।
आपको बता दें कि ओणम दक्षिण भारतीय राज्य केरल का एक प्रमुख त्योहार है। ओणम का उत्सव सितम्बर में राजा महाबली के स्वागत में प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है और यह 10 दिनों तक चलता है। उत्सव त्रिक्काकरा (कोच्चि के पास) वामन मंदिर से प्रारंभ होता है।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…