Subscribe for notification

आज का इतिहास

 

दिल्लीः आज के ही दिन 1005 में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था, उन्हीं के सम्मान में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिन के तौर पर मनाया जाता है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 29 अगस्त को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1612 – सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने पुर्तगालियों को हराया।
1833 – ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।
1842 – ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1914 – न्यूजीलैंड के सैनिकों ने जर्मनी के समोआ पर कब्जा किया।
1916 – अमेरिकी कांग्रेस ने जोन्स अधिनियम को स्वीकृति प्रदान की, फिलीपींस को मिली स्वतंत्रता।
1932 – नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में अंतरराष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन किया गया।
1941 – रूस में जर्मन इंस्तज कमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।
1945 – ब्रिटेन ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।
1953- सोवियत संघ (अब रूस) ने पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया।
1957 – नागरिक अधिकार अधिनियम,1957 पारित हुआ।
1974 – चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी की स्थापना की।
1996 – आर्कटिक द्वीप के स्पिट्स बर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत हुई।
1998 –  क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।
2004- एथेंस ओलंपिक का समापन।
2008- टाटा मोटर्स ने सिंगुर में नैनो कार परियोजना शुरू की, बाद में तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के विरोध से क्षुब्ध होकर टाटा ने परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।
2012- चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गई जबकि 21 लापता हो गए।

29 अगस्त को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1887- प्रसिद्ध चिकित्सक एवं देश सेवक जीवराज मेहता का जन्म हुआ।

1905 – हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ।

1949- प्रसिद्ध वैज्ञानिक के. राधाकृष्णन का जन्म हुआ।

29 अगस्त को हुए प्रमुख व्यक्तियों के निधनः-

1976 – बंगाल के कवि एवं महान क्रांतिकारी काजी नजरुल इस्लाम का बंगलादेश के ढाका में निधन हुआ।

2007- हरियाणा के चौथे मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी बनारसी दास गुप्ता का निधन हुआ।
2014- फिल्म गांधी के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का निधन।

Delhi Desk

Recent Posts

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

19 hours ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

1 day ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

2 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

2 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago

आबकारी नीति में AAP ने तीन ब्रांडों महादेव,इंडो स्पिट,ब्रिंडको को पहुंचाया फायदाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…

2 days ago