Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

 

दिल्लीः आज ही दिन 1914 में प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत हुई थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 28 अगस्त को घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1709 – पमहीबा को मणिपुर के राजा का ताज पहनाया गया।
1794 – फ्रांस में मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर और उसके साथियों को मृत्युदंड दिए जाने के बाद भय और आतंक का काल समाप्त हुआ।
1833 – किंग विलियम चतुर्थ ने दासता उन्मूलन अधिनियम 1833 पर हस्ताक्षर किये।
1849 – एक महीने की लंबी घेराबंदी के बाद वेनिस ने खुद को सैन मार्को के गणराज्य के रूप में स्वतंत्र घोषित किया।
1867 – अमेरिका ने मिडवे एटोल पर कब्जा किया।
1870 – भारत के पहले मजदूर संगठन श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।
1879 – जूलस के अंतिम राजा केत्शेवे को अंग्रेजों ने बंदी बनाया।
1898 – कालेब ब्रैडम के पेय ब्रैड ड्रिंक का नाम बदलकर पेप्सी-कोला रखा गया।
1901 – फिलीपींस में पहला अमेरिकी निजी स्कूल सिलीमान विश्वविद्यालय स्थापित किया गया।
1904 – कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन किया गया।
1909 – यूनानी सेना के अधिकारियों के एक समूह ने व्यापक सुधारों की मांग करते हुए गौडी तख्तापलट शुरू किया।
1913 – रानी विल्हेल्मिना ने हेग में शांति पैलेस खोला।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध- रॉयल नेवी ने जर्मन बेड़े को हेलीगोलांड बाइट की लड़ाई में हरा दिया।
1924 – जॉर्जिया ने सोवियत संघ के खिलाफ अगस्त विद्रोह की घोषणा की।
1937 – टोयोटा मोटर्स कंपनी की स्थापना हुई।
1956 – इंग्लैण्ड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर एशेज कप पर कब्जा किया।
1968 – डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के दौरान शिकागो में दंगा हुआ।
1972 – भारत में साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित किया गया।
1984 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1986 – भाग्यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्टर बनने वाली प्रथम महिला बनी।
1990 – इराक ने कुवैत को अपना नवीनतम प्रांत घोषित किया था।
1992 – श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की।
1993 – गैलीलियो अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा की खोज की जिसे बाद में डैक्टिल नाम दिया गया।
1996 – इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।
1998 – पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने कुरान और सुन्नत को सर्वोच्च कानून बनाने के लिए एक संवैधानिक संशोधन पारित किया।
2008 – बराक ओबामा पहले अफ्रीकी अमेरिकी बने जिनका नाम अमेरिका की एक बड़ी पार्टी ने राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में पेश किया।
2011 – माओवादी नेता डॉ. बाबूराम भट्टराई तराई के मधेसी गठबंधन के समर्थन से नेपाल के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।
20135 – गुजरात के वडोदरा शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत हुई।
2017 पीवी सिंधु ने बैडमिंटन के विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता।

28 अगस्त को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1858 – उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटिश विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म हुआ।

1913- भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का जन्म हुआ।

1928- भारतीय अंतरिक्ष संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष एमजेके मेनन का जन्म हुआ।

1929- प्रसिद्ध साहित्याकार राजेंद्र यादव का जन्म हुआ।

28 अगस्त को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1667- आमेर के राजा एवं मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति जयसिंह का निधन 1667 में हुआ।

2006 – दुनिया की सबसे लंबी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वाडोर में निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here