इंटरटेनमेंट डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर एक नया मेहमान आने वाला है। जी हां ये दोनों अब तीन होने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद विराट ने दी है। विराट ने ट्विटर पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि अब हम तीन होंगे। आने वाला है जनवरी 2021 में।
विराट के इस ट्वीट से साफ हो गया है कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मां बनने वाली हैं। इस खबर के सामने आते ही टि्वटर पर दोनों को ढेरों बधाई संदेश मिल रहे हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की 11 नवंबर 2017 में इटली के मिलान में हुई थी। इससे पहले दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। कई मौकों पर विराट कह चुके हैं कि अनुष्का ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनने में मदद की है।
And then, we were three! Arriving Jan 2021
pic.twitter.com/0BDSogBM1n
— Virat Kohli (@imVkohli) August 27, 2020