Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफल

जानिये कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिनः-

27 अगस्त 2020 का राशिफलः-

मेष : आज आपकी भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार है। निकटस्थ संबंधों में शंकाओं को न हावी होने देवें। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

बृषभ : कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। अवरोधित कार्य हल जल्द ही पूरा होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।

मिथुन : आज के दिन आप अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा। राजनीतिज्ञो के लिए ग्रहो का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क : आज के दिन बीती हुई बातों को भूलने की कोशिश करें। सुन्दर आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा।

सिंह : सिंह राशि के जातकों के लिए सुझाव है कि आज के दिन नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग करें। महत्पूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी।

कन्या : आज के दिन किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केन्द्रित होगा। नौकरी का वातावरण अत्यंत सुखद होगा।

तुला : आज के दिन महत्वाकांक्षाएं आपके मन पर प्रभावी होंगी। पारिवारिक व्यस्तताएं बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाऐगी। घरेलू कार्यों में अत्यधिक व्यय के योग है। कार्य क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।

वृश्चिक : आज के दिन आपके लिए आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। पारीवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।

धनु : आज के दिन क्रोध पर नियंत्रण रखें और दूसरों पर कटाक्ष भाषा का प्रयोग न करे। मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। नए संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।

मकर : आज के दिन कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लावें। विभागीय परिवर्तन से थोड़े दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ : आज के दिन अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे।  महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्यिो के लिए अनुकूल समय।

मीन :  मीन राशि के जातकों के लिए परामर्श है कि महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। ईर्ष्या भाव का त्याग करें और मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। भावनात्मक समस्याओं पर संबंधों में खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे।

Delhi Desk

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

3 hours ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

22 hours ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

1 day ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

2 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

2 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago