Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के ही दिन 1600 में  कैप्टन हॉकिन्स के नेतृत्व में अंग्रेजों का पहला जहाजी बेड़ा हेक्टर भारत (सूरत) पहुंचा था। वैसे तो यह एक सामान्य सी घटना थी। इससे पहले भी व्यापार के लिए जहाजी बेड़े यहां से वहां आते- जाते थे, लेकिन इस एक घटना ने भारत के कलेजे पर अंग्रेजों की गुलामी का दुखद अध्याय लिख डाला था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 24 अगस्त को घटित हुई घटनाओं परः-

 

1215 – पोप इनोंसेंट तृतीय ने ब्रिटेन के ऐतिहासिक मैग्नाकार्टा को अवैध करार दिया।
1600 – ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।
1690 – जॉब कार्नोक ने कलकत्ता (अब कोलकाता) शहर की आघारशिला रखी।
1816 – सेंट लुईस की संधि पर सेंट लुईस, मिसौरी में हस्ताक्षर किए।
1820 – एक संवैधानिक विद्रोह ओपोर्टो पुर्तगाल में समाप्त हो गया।
1853 – पहली बार न्यूयॉर्क शेफ जॉर्ज क्रम ने आलू का चिप्स बनाया।
1814 – ब्रिटिश कर्मियों ने व्‍हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया।
1891 – थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और कइनेटोस्‍कोप के लिए पेटेंट आवेदन दाखिल कराया. यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्‍दील हुई।

1914प्रथम विश्व युद्ध में जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।
1954 – गहराते हुए राजनीतिक समीकरणों के बीच इस्तीफ़ा देने के बाद ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने आत्महत्या की।

1969 वीवी गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
1974फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने।
1991 सोवियत संघ से अलग होकर यूक्रेन एक स्वतंत्र देश बना।
1993 – पॉप स्टार माइकल जैक्सन के ख़िलाफ़ लॉस एंजेल्स पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की थी।

1995 उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 95 की आम जनता के लिए शुरुआत।

1999 पाकिस्तान ने करगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गए 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।
2000 बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा।
2006: अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।
2008 – बीजिंग में 29वें ओलंपिक का समापन हुआ।

24 अगस्त को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1818- दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक शिव दयाल साहब का जन्म हुआ।

1888- भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता बाल गंगाधर खेर का जन्म हुआ।

1889- प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी एवं समाज सुधारक के. केलप्पन का जन्म हुआ ।

1908 – क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी राजगुरू का जन्‍म हुआ।

24 अगस्त को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

2000 – प्रसिद्ध संगीतकार कल्याण जी का निधन हुआ।
2014 – हॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता सर रिचर्ड एटनबरा का निधन हुआ।
2015 – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन हुआ।

2019 – प्रसिद्ध राजनेता, वकील एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली का निधन हुआ।

 

Delhi Desk

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

1 day ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

2 days ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

3 days ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

3 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

3 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

3 days ago