Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के ही दिन 1921 में महात्मा गांधी ने अंग्रेज हुकूम के खिलाफ आवाज उठाते हुए विदेशी वस्त्रों की होली जलाई थी और स्वदेशी का नारा बुलंद किया था। आइए एक नजर डालते हैं 22 अगस्त को देश और दुनिया के इतिहास में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1320 : गाजी मलिक ने नसीरूद्दीन खुसरौ को पराजित किया।

1639: ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (अब चेन्नई) की स्थापना की।

1848 : अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
1849 : ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस पर चालक रहित गुब्बारों से इतिहास का पहला हवाई हमला किया।
1851: ऑस्ट्रेलिया में सोने के खान की खोज हुई ।
1910 : जापान ने पांच साल तक कोरिया का संरक्षण करने के बाद उस पर कब्जा किया।
1921 : महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।  

1922 : जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में हत्या कर दी गई।
1944 : अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के गठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।
1969: अमेरिका में समुद्री तूफान से 255 लोगों की मौत।
1979 : तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने लोकसभा भंगकर  राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए साल के अंत तक की चुनाव कराने की मांग की।
1996:  तमिलनाडु सरकार ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई किया।
1999: अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू हुई।
2009 : इक्कीसवीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया।
2010 : चिली की खान में ढ़ाई महीने तक फंसे रहने के बाद मजूदूरों को बाहर निकाला गया।
2012 : श्री प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
2012 : सीरिया में गृहयुद्ध में 47 लोग मारे गए।

22 अगस्त को देश और दुनिया के इतिहास में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1904 : चीनी नेता डेंग जियाओ पिंग का जन्म हुआ।

1924 : प्रसिद्ध हिंदी लेखक हरिशंकर परसाई का जन्म हुआ।
1955 : दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता चिरंजीवी का जन्म हुआ।
2013 : ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट मिडिलटन के पहले बच्चे प्रिंस जार्ज का जन्म हुआ।

22 अगस्त को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1818: भारत के प्रथम गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग निधन हुआ।

1978: केन्या के प्रथम राष्ट्रपति जोमो केन्याता का निधन 1978 को हुआ।
2014 : ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार, आलोचक और शिक्षाविद यूआर अनंतमूर्ति का निधन हुआ।
2018 :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का निधन हुआ।

Delhi Desk

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

10 hours ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

1 day ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

2 days ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

2 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

2 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago