Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के दिन 2006 में भारत रत्न से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां का निधन हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं 21 अगस्त को देश और दुनिया के इतिहास में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1718: तुर्की और वेनिस के बीच शांति संधि हुई।

1772: स्वीडन में गुस्ताव तृतीय ने 50 वर्ष पुराने संसद के शासन को समाप्त कर तानाशाही स्थापित की।

1790: जनरल मीडोस की अगुआई में ब्रितानी सेना ने तमिलनाडु के डिंडिगुल पर कब्जा कर लिया।
1915: पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1938: इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा।
1944: अमरीका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।
1963: बुद्ध मंदिर पैगोडा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा की गयी।
1972: वन्यजीव संरक्षण कानून को मंजूरी दी गयी।
1997: पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत और तीन हजार लोग घायल।
1986: कैमरून में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग 2000 लोगों की मौत हो गई।
1988: भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से करीब एक हज़ार लोगों की मौत।
1991: तत्कालीन सोवियत रूस में राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाच्योव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाच्योव पुन: सत्ता में वापसी।
2003: संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
2005: बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।
2006: इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इनकार किया।
2008: मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।
2008: श्रीनगर और ‘पाक अधीकृत कश्मीर’ की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा फिर शुरू।
2012: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जान गई।
2014 : चराफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।
2016 : ब्राजील के रियो डी जेनेरो में 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का समापन समारोह हुआ था।

21 अगस्त को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1922: अमेरिकी खजाना खोजक एवं मेल फिशर समुद्री विरासत संग्रहालय के संस्थापक मेल फिशर का जन्म हुआ।

1871: प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं गोपाल कृष्ण देवधर का जन्म हुआ।

1910: प्रसिद्ध चित्रकार नारायण श्रीधर बेन्द्रे का जन्म 1910 में हुआ।

1986: 100 और 200 मीटर के दौड़ विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट यूसैन बोल्ट का जन्म हुआ।

21 अगस्त को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1931: प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक विष्णु दिगम्बर पलुस्कर का निधन हुआ।

1978: क्रिकेटर वीनू मांकड़ का निधन हुआ।

1981: प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार एवं लेखक काका कालेलकर का निधन हुआ।

1982: स्विटजरलैंड के राजा सोभूजा द्वितीय का निधन हुआ।

1995: प्रसिद्ध खगोल शास्त्री सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का निधन हुआ।

2006: भारत रत्न’ से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ का निधन 2006 को हुआ।

admin

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

1 day ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

2 days ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

2 days ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

3 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

3 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

3 days ago