Subscribe for notification

‘अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी कंपनियों के आने से इसरो के प्रौद्योगिक विकास-क्षमता विस्तार होगा’

दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्ली/बेंगलुरुः अंतरिक्ष के द्वार निजी कंपनियों के लिए खोलने से इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन प्रौद्योगिकी विकास तथा क्षमता विस्ता पर अधिक ध्यान दे सकेगा। यह बातें कही है इसरो के अध्यक्ष के. शिवन ने। उन्होंने आज बेंगलुरु में एक वेबीनार के दौरान कहा कि सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने की घोषणा की है। निजी कंपनियों की गतिविधियों की निगरानी और उन्हें इसकी अनुमति प्रदान करने के लिए आईएन-स्पेस यानी ‘इंडियन स्पेस प्रोमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर का गठन किया जायेगा।  

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की तरह कदम बढ़ाते हुये हम स्व निर्भरता पर फोकस कर रहे हैं जिसके लिए निजी कंपनियों की भागीदारी महत्वपूण होगी। इसरो उत्पादन की बजाय अनुसंधान एवं विकास, क्षमता विस्तार और प्रौद्योगिकी विस्तार पर अधिक फोकस कर सकेगा। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में निजी कंपनियों के लिए काफी अवसर हैं। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़ी संख्या में संचार उपग्रहों की जरूरत होगी और यह काम निजी कंपनिया कर सकती हैं।

शिवन ने ‘अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की क्षमता को उन्मुक्त करना’ विषय पर बोलते हुए बताया कि जल्द ही संसद में ‘अंतरिक्ष गतिविधि विधेयक’ रखा जायेगा, जिसके माध्यम से आईएन-स्पेस का गठन होगा और निजी क्षेत्र को इस अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। इस विधेयक का मसौदा तैयार कर अंतर-मंत्रालय विचार-विमर्श के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है। भारत बाहरी अंतरिक्ष गतिविधियों संबंधी अंतर्राष्ट्रीय समझौते का सदस्य है और इसलिए काफी बारीकी से विधेयक का अंतिम प्रारूप तैयार किया जायेगा। आपको बता दें कि 19 अगस्त हो हुई केंद्र मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने का फैसला लिया था।

admin

Recent Posts

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

8 hours ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

16 hours ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

1 day ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

1 day ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago

आबकारी नीति में AAP ने तीन ब्रांडों महादेव,इंडो स्पिट,ब्रिंडको को पहुंचाया फायदाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…

2 days ago