विदेश डेस्क
प्रखर प्रहरी पश्चिमी अफ्रीका के देश माली में राजनीतिक संकट के बीच राष्ट्रपति इब्राहिम बॉबकर कीता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने संसद को भंग कर दिया है। आपको बता दें कि विद्रोही सैनिकों ने
तख्तापलट करते हुए कीता और प्रधानमंत्री बाउबो सिसे को बंदूक की नोक पर पर गिरफ्तार किया है।
यहां 18 अगस्त की सुबह से ही सेना ने विद्रोह शुरू कर दिया था। इस विद्रोह के पीछे सेना के चार अधिकारी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह विद्रोह सैनिकों के वेतन विवाद से जुड़ा है। विद्रोहियों ने 18 अगस्त को राष्ट्रपति आवास को घेर लिया गया था। राजधानी बमाको की सड़कों पर सैनिक खुलेआम गोलीबारी कर रहे थे। विद्रोहियों ने कई मंत्रियों और अफसरों को गिरफ्तार किया था। एक सरकारी इमारत में आग लगा दी गई थी।
उधर, यूएन यानी संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कीता और सिरो की बिना शर्त रिहाई की मांग की है। साथ ही अफ्रीकन यूनियन के चेयरमैन मूसा फकी महामत ने ट्वीट किया, “मैं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और माली सरकार के दूसरे नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी आलोचना करता हूं और तुरंत रिहाई की मांग करता हू्ं।”
प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…
दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…