Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 2008 में अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने पेइचिंग ओलंपिक खेलों में आठ स्वर्ण पद जीत कर रिकॉऱ्ड बनाया था।

1563 – फ्रांस के राजा चार्ल्स नवम को 13 साल की उम्र में वयस्क घोषित किया गया।
1832 – चीन ने लौह शुरीकेन का उत्पादन खत्म किया।
1836 – ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।
1858 – अमेरिका के हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।
1859 – एक गर्म हवा के गुब्बारे के जरिए पहली बार चिट्ठियां भेजी गयीं।
1869 – पहली बार अंतरराष्ट्रीय नौका दौड़ लंदन की टेम्स नदी में हुई, जिसमें ऑक्सफोर्ड ने हार्वर्ड को हराया।
1870 – श्रीमती एस्थर मॉरिस अमेरिका की प्रथम महिला मजिस्ट्रेट (दक्षिण पास, वायोमिंग) बनी।
1903 – जोसेफ पुलित्जर ने कोलंबिया विश्वविद्यालय को दस लाख डॉलर का दान दिया। उनके नाम पर पुलित्जर पुरस्कार शुरू किया गया।
1904 – क्रिस वॉटसन ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया और जॉर्ज रीड ने यह पद संभाला।
1908 – फैंटामामागोरी ने पहली पूरी तरह से एनिमेटेड फिल्म एमिली कोल बनायी।
1941 – पूर्वी जर्मनी सरकार ने बर्लिन की दीवार का काम पूरा किया।
1947 – भारत की आजादी के बाद ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी का पहला दल स्वदेश रवाना।
1956 – जर्मनी ने कम्युनिस्ट पार्टी पर रोक लगायी।
1978 – पहली बार तीन अमेरिकियों ने बैलून के जरिये अटलांटिक महासागर को सफलतापूर्वक पार किया।
1982 – जर्मनी में पहली कॉम्पैक्ट डिस्क (सीडी) का उत्पादन शुरू किया गया।
1984 – पेरू सहरावी अरब लोकतांत्रिक गणराज्य बना।
1987 – हिटलर के क़रीबी रूडोल्‍फ हेस जेल में मृत पाए गए।
1988 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाेल्ड राफेल की एक हवाई दुर्घटना में मौत।
1993 – पहली बार, लोगों को लंदन के बकिंघम पैलेस के अंदर आने की अनुमति दी गयी।
1998 – नेशन्स बैंक और बैंक ऑफ अमेरिका के विलय से अमेरिका के सबसे बड़े बैंक की स्थापना हुई।
1999 – तुर्की में भूकंप से लगभग 45000 लोगों की मौत हुई।
2008- अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स पेइचिंग ओलंपिक खेल के दौरान आठ स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।
2010- इराक की राजधानी बगदाद में सेना के 11वीं डिवीजन के मुख्यालय के पास आत्मघाती बम विस्फोट में 60 लोग मारे गए और 125 अन्य घायल हुए थे।
2011 – लोकपाल आंदोलन: दिल्ली के जेपी पार्क में अनशन जारी रखने की लिखित अनुमति मिलने तक अन्ना हजारे ने रिहाई के बावजूद तिहाड़ जेल में ही रहकर अनशन जारी रखा।

17 अगस्त को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1916- प्रसिद्ध उपन्यासकार अमृतलाल नागर का जन्महुआ ।
1941- आरबीआई के इक्कीसवें गवर्नर वाईवी. रेड्डी का जन्म हुआ।
1941- आरबीआई के बीसवें गवर्नर बिमल जालान का जन्म हुआ।

17 अगस्त को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनःः
1909- महान् देशभक्त, धर्मनिष्ठ क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा का निधन 1909 को हुआ था।
1949- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का निधन हुआ।
1982- प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here