दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः वैश्विक कोरोना के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए शुरू किये गये वंदे भारत मिशन का छठा चरण एक सितंबर से शुरू होगा। इस चरण के लिए सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया की 31 उड़ानें निर्धारित की गई हैं। इनमें से 17 उड़ानें कनाडा के टोरंटो शहर से, 17 उड़ाने वैंकूवर शहर से तथा एक उड़ान चीन के शंघाई शहर से निर्धारित की गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी।
आपको बता दें कि वंदे भारत मिशन की शुरुआत छह मई को की गई थी। इस मिशन के तहत पांच चरणों में 15 अगस्त तक एयर इंडिया और उसकी इकाई एयर इंडिया एक्सप्रेस की 1,825 उड़ानों से 3,36,436 लोगों को लाया जा चुका है।वहीं र्चाटर्ड विमानों से 5,98,504 लोग अब तक स्वदेश वापसी कर चुके हैं। कोविड-19 के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद होने के बाद से अब तक 10,64,201 भारतीय स्वदेश लौटे हैं। इनमें जमीनी रास्ते से सीमा पार कर 1,16,073 लोग आये हैं, जबकि जबकि भारतीय नौसेना के जहाज 3,987 लोगों को समुद्र के रास्ते लेकर आये हैं।
दिल्लीः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट के दौरान 12 लाख रुपये तक सालाना आय को कर…
दिल्लीः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में नौकरी वर्ग के लोगों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः आम आदमी पार्टी (AAP) में भगदड़ शुरू हो गई है। AAP के आठ विधायकों ने…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को AAP पर हमला…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस, गांधी परिवार और AAP पर तगड़ा प्रहार किया।…
दिल्लीः यमुना के जल को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। पहले अरविंद केजरीवाल ने…