जानिये कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिनः-
16 अगस्त 2020 का राशिफलः
मेष- आज के दिन सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए उत्तम है। सूर्य के इस भाव में गोचर से वैवाहिक या लव लाइफ में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। पार्टनर की उम्मीदों को पूरा न कर पाने के चलते अनबन हो सकती है। छात्रों के लिए उत्तम समय है। व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल है।

वृष- वृष राशि के जातकों के लिए सूर्य के गोचर से वैवाहिक जीवन पर खास असर नहीं पड़ेगा। जीवनसाथी को उनके कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। पदोन्नति होने पर वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं।

मिथुन- मिथुन राशि के लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जो जातक लेखन या मीडिया जगत से जुड़े हैं उन्हें अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क- कर्क राशि के लोग सूर्च के गोचर के दौरान आप परिवार को भरपूर समय दे पाएंगे। नौकरी मिलने या बदलाव के भी योग बन सकते हैं।

सिंह- सिंह राशि के कुछ जातकों को आज के दिन कार्यक्षेत्र में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। ज्यादा क्रोध के चलते घरवालों से अनबन हो सकती है।

कन्या-कन्या राशि के लोगों के लिए यह गोचर आज के दिन मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आर्थिक पक्ष को लेकर सावधान रहने की जरुरत है।

तुला- आपके लिए आज का दिन पारिवारिक और दांपत्य जीवन के लिए अनुकूल है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें सफलता हासिल हो सकती है।

वृश्चिक- आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी के साथ पदोन्नति भी मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

धनु- धनु राशि के छात्रों के लिए समय अनुकूल है। जो छात्र-छात्राएं बड़े संस्थान में दाखिला चाहते हैं, उन्हें सफलता हासिल हो सकती है। इस गोचर के दौरान आपको घर पर माता-पिता के साथ समय बिताना चाहिए।

मकर- आज के दिन आपके जीवन में चुनौतियां आ सकती हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग बन सकता है। जीवन साथी को करियर में तरक्की मिल सकती है।

कुंभ-आज के दिन जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। जो लोग व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है।

मीन- मीन राशि के जातको के लिए समय अनुकूल है, जो लोग नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता हासिल हो सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here