Subscribe for notification

आजादी के दिन आजादी की घोषणाः धोनी ने वनडे को अलविदा, इंस्ट्राग्राम पर संन्यास ऐलान

स्पोर्ट्स डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः दो बार के विश्वविजेता और भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में से महेंद्र सिंह धोनी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खेलों से आजादी लेने की घोषणा की। 39 वर्षीय धोनी ने शनिवार की शाम इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ गाने के साथ एक वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “आप लोगों की तरफ से हमेशा मिले प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। आज शाम सात बजकर 29 मिनट के बाद से मुझे रिटायर ही समझें।”

धोनी ने आखिरी वनडे पिछले साल खेला था। वह आखिरी बार पिछले साल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले में मैदान पर नजर आए थे। नौ जुलाई 2019 को मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में धोनी ने 72 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। धोनी ने इस मुकाबले में निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिसतक 240 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे थे। वह इस मैच में रन आउट हो गये थे। धोनी के थ्रो पर वे 2 इंच से क्रीज चूक गए थे। माना गया कि इसी 2 इंच से भारत भी वर्ल्ड कप चूक गया। फैन्य मायूस थे और धोनी भी आंखों में आंसू लिए पैवेलियन लौट रहे थे।

धोनी ने पहला मैच 23 दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेला था। तब गांगुली कप्तान थे। गांगुली ने अपनी जगह धोनी को नंबर-3 पर बैटिंग के लिए भेजा था। डेब्यू मैच में भी धोनी रनआउट हुए थे। हालांकि, धोनी इस सीरीज में फ्लॉप रहे थे। उन्होंने तीन वनडे में सिर्फ 19 रन बनाए थे, लेकिन अगली सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ 123 बॉल पर 148 रन की यादगार पारी खेलकर वे टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बन चुके थे।

धोनी 7 जुलाई को ही 39 साल के हुए हैं। उनका जन्म झारखंड (तब बिहार) के रांची में हुआ था। धोनी ने भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा 200 वनडे में कप्तानी की। इसमें भारत को 110 में जीत मिली। वे दुनिया के तीसरे ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा वनडे मैचों में कप्तानी की है। धोनी ने अपनी कप्तानी में देश को 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप के अलावा 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जिताई है। दिसंबर 2014 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था।
धोनी ने अब तक 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 4876, 10773 और 1617 रन बनाए हैं। धोनी ने आईपीएल में अब तक 190 मैच में 4432 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में आईपीएल का खिताब जीता था।

Delhi Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

2 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

2 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

15 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

16 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

16 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago