Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के ही दिन 1951 में भारत में बने पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी थी। आइए एक नजर डालते हैं 13 अगस्त को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1598: फ्रांस के शासक हेनरी चतुर्थ ने नांत का प्रख्यात आदेश जारी किया। इस आदेश के आधार पर प्रोटेस्टेन्ट ईसाइयों को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता दी गई।
1642: डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया।
1645: स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1784- भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश हुआ।
1814: दासों के व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हॉलैंड के बीच समझौता।
1892: अमेरिकी समाचार पत्र एफ्रो अमेरिकन का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू।
1898: जार्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलिपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
1902- इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।
1913- इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली, शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।
1951- भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर-2 ने पहली उड़ान भरी।
1956- भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग विधेयक लोकसभा में पारित।
1960: अफ्रीका फ्रांस के कब्जे से स्वतंत्र हुआ।
1977- अंतरिक्ष शटल की पहली उड़ान का परीक्षण किया गया।
1993- थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोगों की मौत।
1994: अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।
1999: लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक आमार मऐबेला (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया।
2004- ग्रीस के एथेंस में 28वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
2005- श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या एवं उसके बाद आपातकाल लागू।
2008: विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहाँ की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया।
2008- भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लांचर (एमबीआरएल) पिनाक का सफल परीक्षण किया।
2012-लंदन में 30वें ओलंपिक खेलों का समापन।
2015- इराक की राजधानी बगदाद में एक ट्रक में बम विस्फोट से 76 लोग मारे गये और 212 अन्य घायल हुए।

13 अगस्त को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1848- अंग्रेज़ी तथा बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक एवं महान् शिक्षाशास्त्री रमेश चन्द्र दत्त का जन्म हुआ।
1863- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ गंगाप्रसाद वर्मा का जन्म हुआ।
1887- प्रसिद्ध कांतिकारी नरेन्द्र मोहन सेन का जन्म हुआ।
1899- प्रख्यात फिल्म निर्माता अल्फ़्रेड हिचकॉक का जन्म हुआ।
1936- बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला का जन्म हुआ।
1963- बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म हुआ।

13 अगस्त को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1795-प्रसिद्ध वीरांगना अहिल्याबाई होलकर का निधन हुआ।
1910- आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल का निधन ह।
1936- प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी भीकाजी कामा का निधन हुआ।

Delhi Desk

Recent Posts

कभी छह हजार रुपये की सलाना आय पर देना पड़ता था एक आने का टैक्स, अब 12 लाख रुपये की आमदनी कर मुक्त, जानें इनकम टैक्स स्लैब का इतिहास

दिल्लीः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट के दौरान 12 लाख रुपये तक सालाना आय को कर…

35 minutes ago

Income Tax Slabs: 12 लाख रुपये तक सालाना कमाने वालों को नहीं देना पड़ेगा कोई टैक्स, समझिए पूरा गणित

दिल्लीः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में नौकरी वर्ग के लोगों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की…

10 hours ago

किस-किस ने छोड़ा झाड़ू, AAP से इस्तीफा देने वाले विधायकों ने क्या दिया बयान

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः आम आदमी पार्टी (AAP) में भगदड़ शुरू हो गई है। AAP के आठ विधायकों ने…

1 day ago

AAP ने पाठशाला बनवाने का वादा करके मधुशाला बनवाया, दिल्ली की जनता आप-दा की लूट पर लगाएगी लगामः अनुराग

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को AAP पर हमला…

1 day ago

कांग्रेस के शाही परिवार ने किया राष्ट्रपति का अपमान, ये खुद को देश का और आप-दा वाले दिल्ली का मालिक समझते हैंः मोदी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस, गांधी परिवार और AAP पर तगड़ा प्रहार किया।…

1 day ago

यमुना के जल पर सियासी संग्रामाः जहरीला जल वाले बयान पर जवाब देने के लिए आज चुनाव आयोग जाएंगे केजरीवाल

दिल्लीः यमुना के जल को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। पहले अरविंद केजरीवाल ने…

2 days ago