Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के ही दिन 1765 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय के साथ एक संधि पर हस्ताक्षर किए थे, जिसे इलाहाबाद की संधि कहा जाता है।इस संधि के जरिए ईस्ट इंडिया कंपनी को देश की राजनीतिक और संवैधानिक व्यवस्था में दखल देने का अवसर मिल गया और यहीं से भारत में ब्रिटिश शासन की नींव पड़ी थी। आइए एक नजर डालते है देश और दुनिया के इतिहास में 12 अगस्त को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1765 – इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी शासन की शुरुआत।
1831 – नीदरलैंड और बेल्जियम के बीच शांति समझौता।
1833 -अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना।
1908- हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का एलान किया।
1919 -भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक एवं भौतिक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म।
1953-यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंप से 435 लोगों की मौत।
1960-नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह इको-ए प्रक्षेपित किया।
1971-सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़े।
1981-आइबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया, जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई।
1992-उत्तरी अमेरिका के देशों अमेरिका, कनाडा एवं मेक्सिको के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1992- अमेरिका, मैक्सिको एवं कनाडा में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) सम्पन्न हुआ था।
2003- भारत और इजरायल के बीच अमेरिका द्वारा फाल्कन सौदे को मंजूरी दी गई।
2004- अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबाल से फ़्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने संन्‍यास लिया।
2006- फ़्रांस के एक सैन्य उपकरण और जापान के संचार उपग्रह को यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2008- आमिर ख़ान को फ़िल्म ‘तारे ज़मीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।
2009- भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी.रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहाकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
2015 -चीन के उत्तरी शहर तियांजिन में हुए बम धमाकों में 50 लोगों की मौत और कम से कम 700 घायल लोग घायल हुए।

12 अगस्त को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1914- बृलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ तेजी बच्चन का जन्म 1914 को हुआ।
1919- भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक एवं भारतीय भौतिक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म हुआ।

12 अगस्त को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1945- भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ जॉर्ज सिडनी अरुंडेल का निधन 1945 में हुआ।
1982- प्रसिद्ध विचारक, इतिहासवेत्ता एवं निबंधकार भगवतशरण उपाध्याय का निधन हुआ।

Delhi Desk

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

3 days ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

3 days ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

4 days ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

4 days ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

4 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

5 days ago