Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफल

जानिये आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिनः-
11 अगस्त 2020 का राशिफलः-
मेष : आपके लिए आज बेहतर होगा कि स्थिति तथा समय के अनुसार समझौतावादी रवैया अपनायें। कार्यक्षेत्र में थोड़ा सरल तथा समझौतावादी बने रहने का प्रयत्न करें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।

वृषभ : आज आपका प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव।

मिथुन : आज आपको पारिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी लेकिन ऐसी स्थिति में स्वविवेक आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है। कुछ भविष्य संबंधी चिंताएं मन को प्रभावित करेंगी।

कर्क : आज आपका कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिंतित होगा। घर में खुशहाली रहेगी।

सिंह : आज आप उत्साह पूर्वक नई योजनाओं में सक्रिय होंगे। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। परिवार को कुशलता से चलाने में आपका विशेष योगदान होगा।
कन्या : आज आपके कुछ कठिनाइयां का समाधान होगा। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बनेगी किंतु विरोधियों की सक्रियता भी अपेक्षित है।

तुला : आज आपके परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। मन पर नियंत्रण रख कर्तव्यों के निर्वहन में केंद्रित हों। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : आज आपका मन किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु प्रयत्नशील होगा। नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होंगे। पुरानी बातों के स्मरण से मन उदास होगा।

धनु : आज आप बीते हुए समय तथा आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। नकारात्मक विचारों को त्याग अपनी क्षमताओं को निखारने का प्रयास करें। दूसरों की बुराई न करें।

मकर : आज आप पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधों में क्षमायाचक बने और शांत भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसका प्राश्चित करें। आलस्य प्रगति में बाधक है।
कुंभ : आज आपका स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। शासन सत्ता के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। मन में नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें।

मीन : आज आपके भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। पुरानी घटनाओं से मन ओतप्रोत होगा। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।

General Desk

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

9 hours ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

1 day ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

2 days ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

2 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

2 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago