Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज क राशिफल

जानिये कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिनः-

09 अगस्त 2020 का राशिफलः-

मेष: आज के दिन मेष राशि के जातकों के मन में दुविधा रहेगी। निर्णय लेने में मुश्किलें आएंगी। मानसिक बेचैनी रहेगी। एक से अधिक कामों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। जल्दबाजी तथा लापरवाही से नुकसान हो सकता है। धन प्राप्ति के लिए दिन सामान्य है परंतु खर्च अधिक रहेगा।

वृषभ: आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए पूरी मेहनत करेंगे और मनोवांछित लाभ पाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही बेहतर समय है। पुराना निवेश भी आपके लिए बहुत फायदेमंद रहने वाला है।

मिथुन: आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के कामकाज के लिए एक बेहतरीन दिन है। सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आपके प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी लाभदायक समय है। विलासिता की चीजों पर धन खर्च का योग बनता है।

कर्क: आज का दिन कर्क राशि के जातकों के कामकाज ग्रह नक्षत्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि काम की अधिकता की वजह से बीच-बीच में मानसिक तनाव भी रहेगा। परंतु आप सभी बाधाओं को पार करते हुए सफल रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। खर्चों की अधिकता रहेगी।
सिंह: आज के दिन सिंह राशि के जातकों के लिए परिस्थितियां आज बहुत अनुकूल नहीं है। कामकाज से ज्यादा आत्मचिंतन का दिन है। अपनी कमियों को समझ कर उन्हें दूर करने का प्रयास करें। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय सामान्य है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कन्या: आज के दिन कन्या राशि के जातकों को जल्दबाजी में काम करने से बचना चाहिए। काम के बिगड़ने की संभावना बन जाती है। आर्थिक रूप से अच्छा समय है। पुराने निवेश भी लाभदायक रहेगा। सामाजिक स्तर बढ़ाने के लिए धन खर्च का योग बनता है।

तुला: आज के दिन तुला राशि के जातक अपनी सेहत को लेकर चिंताग्रस्त रहेंगे। कामकाज के लिए बढ़िया दिन है। धन लाभ की भी अच्छी संभावनाएं नजर आती हैं । व्यापार को विस्तार देने के लिए मशीनरी पर धन खर्च का योग बनता है।

वृश्चिक: आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को ग्रह-नक्षत्रों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। सभी काम आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। आसानी से धन प्राप्ति की संभावना बनती है।

धनु: आज के दिन धनु राशि के जातकों को आज संभलकर चलने का दिन है। एनर्जी बहुत ज्यादा रहेगी। जिसकी वजह से वाद-विवाद भी संभव है । व्यवसाय में मन मुताबिक परिणाम पाने के लिए कामकाज से संबंधित योजनाओं पर पुनर्विचार जरूरी है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा।

मकर: आज के दिन मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रत‍ियोग‍िता का सामना करना पड़ेगा । ईमानदारी से प्रयास करेंगे तो आपको भी सफलता मिलेगी । कामकाज को लेकर दुविधा की स्थिति रह सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है।

कुंभ: आज के दिन कुंभ राशि के जातकों के कामकाज के लिए किए गए प्रयास विफल होने का योग बनता है। मन में धन संपत्ति को लेकर चिंता बनी रहेगी। जिसकी वजह से परिवार में क्लेश भी हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है।

मीन: आज के दिन मीन राशि के जातकों के मानसिक तनाव ग्रस्त रहने का योग बन रहा है। निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। कामकाज के लिए दिन सामान्य है। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन जरूर करें। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक दिन है।

Delhi Desk

Recent Posts

किस-किस ने छोड़ा झाड़ू, AAP से इस्तीफा देने वाले विधायकों ने क्या दिया बयान

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः आम आदमी पार्टी (AAP) में भगदड़ शुरू हो गई है। AAP के आठ विधायकों ने…

17 hours ago

AAP ने पाठशाला बनवाने का वादा करके मधुशाला बनवाया, दिल्ली की जनता आप-दा की लूट पर लगाएगी लगामः अनुराग

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को AAP पर हमला…

23 hours ago

कांग्रेस के शाही परिवार ने किया राष्ट्रपति का अपमान, ये खुद को देश का और आप-दा वाले दिल्ली का मालिक समझते हैंः मोदी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस, गांधी परिवार और AAP पर तगड़ा प्रहार किया।…

23 hours ago

यमुना के जल पर सियासी संग्रामाः जहरीला जल वाले बयान पर जवाब देने के लिए आज चुनाव आयोग जाएंगे केजरीवाल

दिल्लीः यमुना के जल को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। पहले अरविंद केजरीवाल ने…

1 day ago

कौन हैं शुभांशु शुक्ला, जो बनेंगे ISS पर जाने वाले पहले भारतीय, बोले…अंतरिक्ष में करूंगा योग

दिल्लीः IAF यानी इंडियन एयरफोर्स के ऑफिसर शुभांशु शुक्ला को शुभांशु ISS यानी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले…

1 day ago

पैनिक बटन बसों में नहीं, उस शीश महल में लगवाने की जरूरत थी, जहां पर एक महिला से बदसलूकी की गईः नड्डा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को AAP…

2 days ago