Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज ही के दिन 1942 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलेशिया में इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापाना की थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 09 अगस्त को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1173- इटली में बनी पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ।
1831- अमेरिका मे पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
1892- थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
1902- एडवर्ड VII को यूनाइटेड किंगडम के राजा का ताज पहनाया गया।
1910- अल्वा फिशर ने बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया।
1916- कैलिफ़ोर्निया में लस्सेन ज्वालामुखीय राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया।
1942- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार कर लिया।
1942- नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापाना की।
1942- अहमद कवाम तीसरे बार ईरान के प्रधानमंत्री बने।
1945- अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया।
1945- मंगोलिया ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1971- भारत और सोवियत संघ ने 20 साल की अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।
1971- भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।
1973- सोवियत संघ ने मार्स 07 का प्रक्षेपण किया।
1975- अभिनेता महेश बाबू का जन्म।
2000- संसद ने मध्य प्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2000 को मंजूरी दी जिससे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का रास्ता साफ हुआ।
2005- नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
2006- नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए में वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।
2008- भारतीय प्रतिनिधिमण्डल के समर्थन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री व सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
2010- बंगाल ने पंजाब को हराकर 11 साल बाद संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली।
2012- भारतीय सेना ने परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

09 अगस्त को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1537- इतालवी गणितज्ञ एवं खगोलशास्त्री फ्रांसिस्को बारोज्ज़ी का जन्म हुआ।
1631- अंग्रेजी कवि, नाटककार एवं आलोचक जॉन ड्राइडन का जन्म हुआ।
1893- उपन्यासकार शिवपूजन सहाय का जन्म हुआ।
1933- आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार एवं पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का हुआ।

09 अगस्त को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1962- जर्मनी के शायर एवं लेखक नोबेल पुरुस्कार हरमैन हीसे का निधन में हुआ।
1970- जीवन में 30 वर्ष जेल में बिताने वाले स्वतंत्रता सेनानी त्रिलोकनाथ चक्रवर्ती का निधन हुआ।
2002- प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार रामकिंकर उपाध्याय का निधन हुआ।
2016- अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कलिखो पुल का निधन हुआ ।

Delhi Desk

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

4 days ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

5 days ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

5 days ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

6 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

6 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

6 days ago