संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल जीसी मुर्मू देश के नये कैग यानी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक बनाये गये हैं। वित्त मंत्रालय ने छह अगस्त यानी गुरुवार देर रात इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना में बताया गया है कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मुर्मू की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। मुर्मू देश के 14वें कैग होंगे। वह राजीव महर्षि का स्थान लेंगे।

मुर्मू ने पांच अगस्त यानी बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था। 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मुर्मू पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल नियुक्त किये गये थे। जम्मू-कश्मीर से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 370 तथा 35 ए को समाप्त किये जाने और राज्य को लद्दाख तथा जम्मू-कश्मीर नाम से दो केंद्र शासित प्रदेश बनाये जाने के बाद मुर्मू प्रदेश के पहले उपराज्यपाल थे। जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने से पहले मुर्मू वित्त मंत्रालय में सचिव पद पर कार्यरत थे। साथ ही पीएम जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो मुर्मू उनके साथ काम कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here