Subscribe for notification

मनोज सिन्हा बने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, गिरीश चंद मुर्मू का इस्तीफा मंजूर

संवाददाता
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन की ओर से आज एक एक विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसके अनुसार राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर के गिरीश चन्द्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनकी जगह सिन्हा को केन्द्र शासित प्रदेश का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया।

गिरीश चंद मुर्मू ने पांच अगस्त हो उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के मुताबिक मुर्मू को कैग यानी नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक बनाया जा रहा है। इस समय राजीव महर्षिक कैग हैं और वह इसी सप्ताह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 1985 बैच के आईएएस मुर्मू गुजरात कैडर के अफसर हैं और जब पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो मुर्मू उनके प्रधान सचिव थे।

मनोज सिन्हा 2014 में यूपी के गाजीपुर से सांदस निर्वाचित हुए थे और मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में रेल राज्यमंत्री रहे थे। सिन्हा पिछला लोकसभा चुनाव हार गये थे। यूपी में 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद सिन्हा का नाम मुख्यमंत्री के तौर पर भी सामने आया था।

admin

Recent Posts

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

20 hours ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

20 hours ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

21 hours ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

21 hours ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

1 day ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

1 day ago