विदेश डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः प्राण घातक कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुनियाभर में इस महामारी से अब तक 1.88 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। वहीं 7.08 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इस जानलेवा विषाणु से प्रभावित होने के मामले अमेरिका पहले नंबर है। वहीं ब्राजील दूसरे तथा भारत तीसरे स्थान है, जबकि रूस चौथे और दक्षिण अफ्रीका पांचवें नंबर है। वहीं कोविड-19 से होने वाली मौतों के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे, मेक्सिको तीसरे, ब्रिटेन चौथे तथा भारत नंबर पर हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिंस यूनीवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से दुनियाभर में अब तक 18851834 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 708540 लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है। अमेरिका में इससे अब तक 48.27 लाख संक्रमित हुए हैं तथा 158445 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ब्राजील में कोरोना से अब तक 28.59 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 97256 लोगों ने अब तक इसके कारण जान गंवाई है।

भारत में कोविड-19 से अब तक 19.65 लाख संक्रमित हुए हैं तथा 40699 लोगों की मौत हुई है। रूस में इस महामारी से 8.70 लोग अब तक प्रभावित हुए हैं तथा 14579 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं दक्षिण अफ्रीका इस जानलेवा विषाणु से प्रभावित होने के मामले में पांचवें स्थान पर है। यहां अब तक 5.30 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 9298 लोगों की मौत हुई है। इस प्राण घातक विषाणु से मेक्सिकों में अब तक 4.56 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 49698 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं ब्रिटेन में कोविड-19 से अब तक 3.07 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 46295 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पेरू और चिली सहति दुनिया के ज्यादातर देश में यह महामारी काफी तेजी से पैर पसार रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here