Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफल

जानिये कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिनः-

05 अगस्त 2020 का राशिफलः-

मेष : आपको प्रयासरत क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा। समय का पूर्ण उपयोग कर स्वयं को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। परिवार एवं दाम्पत्य सुख का भरपूर योग है। सगे-संबंधियों के बीच मधुर वाणी का प्रयोग करें।     

वृषभ : आप निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। घर में खुशहाली रहेगी।   

मिथुन : आपको अपने पराक्रम तथा जौहर का भरपूर लाभ उठाने का अवसर प्राप्त होगा। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव।      

कर्क : आपके कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। कल्पनाशील व महवाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने के आसार हैं।

सिंह : आप विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम तथा लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।   

कन्या : आपका अत्याधिक बोलना या फिर बिन मांगे किसी को राय देना हानिकारक हो सकता है। कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशान्ति का माहौल बनेगा। पारिवारक संबंधों में असंतोष की आशंका है।         

तुला : आपके नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें।      

वृश्चिक : आपका मन अच्छी सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे।       

धनु : आपकी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षार्थी शिक्षा में ध्यान दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। महत्वपूर्ण कार्य समय से पूरे करें।     

मकर : आपके परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। किसी को भी छोटा न समझें। मन नीरसता से प्रभावित होगा। पारिवारिक कायार्ें में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।     

कुंभ : आपको परिजनों की चिंताएं मन को परेशान करेंगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। जीवन साथी के साथ मधुर संवाद पर जोर दें। अपने स्वास्थ्य के प्रति लावरवाही न करें।  

मीन : पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु आर्थिक चिंताएं आपके मन पर प्रभावी होंगी। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।

General Desk

Recent Posts

इन 09 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, गंभीर बीमारी के हैं संकते, जाने इलाज और बचाव के तरीके

दिल्लीः अगर आपको बार-बार यूरिन पास करने की समस्या हो रही है, तो आपको थोड़ा सचेत होने की जरूरत है।…

1 hour ago

डेढ़ साल बाद तमिलनाडु में NDA की वापसी, बीजेपी ने AIADMK से मिलाया हाथ, 2026 में पलानीस्वामी होंगे CM फेस

चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…

12 hours ago

चलाने से पहले ही जान सकते हैं कि कितना आएगा आपके एसी का बिल, जानें कैसे

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया हैं। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए कुछ लोग एसी चलाने लगे…

19 hours ago

स्टेम सेल और जीन थेरेपी ने बढ़ाई है लाइलाज पार्किंसंस बीमारी से निजात दिलाने की उम्मीद

दिल्लीः अभी तक लाइलाज पार्किंसंस से ग्रसित मरीजों के लिए अच्छी खबर है। ट्रीटमेंट की दो विधियों से इस रोग…

19 hours ago

सोने ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, 2990 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 93,074 रुपये पर पहुंचा, इस साल मूल्य में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी

दिल्लीः इस समय सोना खूब चमक रहा है। यह शुक्रवार को यानी 11 अप्रैल को अब तक के सबसे ऊंचे…

21 hours ago

12 दिन कमाई के मामले में लाखों में सिमटी सलमान खान की फिल्म सिकंदर, ‘एल2: एम्पुरान’ का भी बुरा हुआ हाल

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की बहु प्रतीक्षित फिल्म सिकंदर रुपहले पर्दे पर दम तोड़ने लगी है।…

1 day ago