दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः आज यानी पांच अगस्त की सुबह ऐतिहासिक है। यह सुबह बरसों तक लोगों के जेहन में याद रहेंगी क्योंकि आज रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की नींव रखी जा रही है। लोगों के मन में पांच सदी अयोध्या का वैभव लौटेने का उल्लास है, उत्साह है, उमंग है।

1992 के बाद से करोड़ों लोग राम मंदिर के सपने को साकार होते देखने की ख्वाहिश लिए हुए हैं। आज सभी रामभक्तों की ख्याहिश पूरी होने की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12.30 बजे राम मंदिर की नींव रखेंगे। वह लगभग तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे। पूरे अवध में दीपावली जैसा माहौल है। प्रसाद के तौर पर वितरित करने के लिए 14 लाख लड्डू बनाये गये हैं। इन्हें अयोध्या के हर घर में आज बांटे जाएंगे। भूमि पूजन लगभग 175 मेहमानों की मौजूदगी में होगा। इस दौरान मंच पर भी पांच ही लोग रहेंगे।

उधर, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को मंदिर की फाइनल डिजाइन शेयर किया, जिसमें मंदिर के अंदर की भव्यता को भी दर्शाया गया है। मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सारी सीमाएं सील कर दी गई हैं। बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक है। जो अयोध्या में हैं, वे भी टीवी पर ही भूमि पूजन देख सकेंगे।
