Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के ही दिन 2019 में सरकार ने जम्मू-कश्मीर से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 370 तथा 35 ए को समाप्त कर राज्य के लद्दाख तथा जम्मू-कश्मीर नाम से दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में पांच अगस्त को घटित हुईं घटनाओं परः-

1264 – जर्मनी के अर्नस्टेड शहर में यहूदी विरोधी दंगे भड़के।
1775 – महाराजा नंद कुमार को जालसाजी के लिए कलकत्ता (अब कोलकाता) में फांसी दी गई।
1874- जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की।
1882 – जापान में मार्शल लॉ लगाया गया।
1888- कार का अविष्कार करने वाले र्काल बेंज की पत्नी बेर्था बेंज जर्मनी के मानहाइम से फोर्जहाइम तक 104 किलोमीटर का सफर तय करके कार से इतनी लंबी दूरी तय करने वाली पहली व्यक्ति बनी।
1905- रूस और जापान के शांति वार्ताकारों के बीच पहली बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रुजवेल्ट के न्यूयॉर्क स्थित निवास पर हुई।
1914- क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की।
1914 – मांटेनेग्रो ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1915 – जर्मनी की सेना पोलेंड की राजधानी वारसा में घुसी।
1921 – अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1926 – फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1961 – यूरी गागरीन के ऐतिहासिक रिकार्ड के चार महीने के बाद सोवियत संघ ने अपने दूसरे यात्री को अंतरिक्ष में भेजा।
1991 – न्यायमूर्ति लीला सेठ उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं।
2003 – इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के मैरियट होटल के बाहर एक कार बम विस्फोट में 12 की मौत, 150 घायल
2011 – केप केनवरल एयर फोर्स स्टेशन से बृहस्पति के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पहले सौर ऊर्जा संचालित अंतरिक्ष यान जूनो को प्रक्षेपित किया गया।
2019- जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर उसे दो केंद्रशासित प्रदेश में विभाजित कर दिया गया।

05 अगस्त को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1662 – स्कॉटलैंड के इतिहासकार जेम्स एंडरसन का जन्म।
1890- चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का जन्म हुआ।
1975- बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री काजोल का जन्म हुआ।

05 अगस्त को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1950- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं असम के प्रथम मुख्यमंत्री रहे गोपीनाथ बोरदोलोई का निधन हुआ।
1962- अमेरिका अभिनेत्री मर्लिन मुनरो का निधन हुआ।
1998- बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री टोडर ज़िकोव का निधन हुआ।
2014- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा का निधन हुआ ।

General Desk

Recent Posts

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

6 hours ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

7 hours ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

19 hours ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

2 days ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

2 days ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

2 days ago