Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज ही के दिन 1929 में निर्देशन, अभिनय एवं गायन में विभिन्न तरह के प्रयोग करने वाले चुलबुले और हरदिल अजीज गायक किशोर कुमार का जन्म हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 04 अगस्त को घटित हुईं महत्मपूर्ण घटनाओं परः-

1666-नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच समुद्री लड़ाई हुई।
1886- कोलंबिया ने संविधान अंगीकार किया।
1870- ब्रिटिश रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई।
1914- जर्मनी ने बेल्जियम के खिलाफ और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1930- यूरोपीय देश बेल्जियम में बाल मजदूर कानून बनाया गया।
1935- गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट 1935 को ब्रिटिश राजशाही की मंजूरी मिली।
1947- जापान में सुप्रीमकोर्ट की स्‍थापना हुई।
1954- पाकिस्तान सरकार ने हाफिज जलंधरी द्वारा लिखे गीत को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी।
1956- देश का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर अप्सरा शुरू हुआ।
1967- विश्व के सबसे लंबे चिनाई बांध नागार्जुनसागर का निर्माण।
1997- मोहम्मद ख़ातमी ने ईरान के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2000- ब्रिटेन की महारानी राजमाता एलिजाबेथ ने अपना सौवां जन्मदिन मनाया। वह शाही घराने की पहली सदस्य हैं, जिन्होंने उम्र का सैकड़ा पार किया।
2004- नासा ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया।
2007- मंगल ग्रह की खोज के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण।
2008- सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम को नवरत्न का दर्जा दिया।

04 अगस्त को दे और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1522- मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता राणा उदयसिंह का जन्म हुआ।
1875- बच्‍चों के लिए खूबसूरत कहानियां लिखने वाले हैन्‍स क्रिश्चियन एंडरसन का जन्‍म हुआ।
1929- प्रसिद्ध गायक, अभिनेता निर्देशक किशोर कुमार का जन्म हुआ।
1961- अमेरिका के पहले अश्‍वेत राष्‍ट्रपति बराक ओबामा का जन्‍म हुआ।

04 अगस्त को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1937- प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान काशी प्रसाद जायसवाल का निधन हुआ।
2006- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं लेखिका नंदिनी सत्पथी का निधन हुआ।

General Desk

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

2 days ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

2 days ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

2 days ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

2 days ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

3 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

4 days ago