Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफल

जानिये कैसा रहे आपके लिए आज का दिनः-

02 अगस्त 2020 का राशिफलः-

मेषः आज आप अपनी कल्पनाओं को साकार करने में सक्षम होंगे। आकस्मिक धन लाभ होने मन प्रसन्न रहेगा। प्रतिष्ठित लोगों के समक्ष अपने विचारों को व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी करियर के प्रति गम्भीर रहेंगे। मन की निराशा दूर होगी।

वृषभः आज आप दोपहर के बाद किसी बड़ी चिन्ता का हल निकाल पायेंगे। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ होगा। दिन की शुरुआत तनावपूर्ण हो सकती है। विदेशी भूमि पर रहने वाले जातकों के लिये दिन सुखद रहेगा। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े जातकों को नये क्लाइंट्स मिल सकते हैं।

मिथुनः आज आप बुरे विचारों से स्वयं को प्रभावित न होने दें। पड़ोसियों से झगड़ा होने की सम्भावना रहेगी। अपने खान-पान में तेल व मसालायुक्त खाद्यों का ज्यादा प्रयोग न करें। पारस्परिक रिश्तों में निकटता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। दोपहर से पहले महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लें।

कर्कः आज आप घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आश्वस्त रहेंगे। पिता के साथ वैचारिक मतभिन्नता हो सकती है। कारोबार में आपेक्षिक प्रगति होगी।

सिंहः आज आप-दोपहर के बाद अपनी पुरानी गलतियों से सीखने का प्रयास रहेगा। पारिवारिक कारणों से मन बेचैन हो सकता है। माइग्रेन का दर्द उभर सकता है। विरोधियों की संख्या में कमी आयेगी। खर्चों पर नियन्त्रण करने की कोशिश होगी।

कन्याः आज आप पुरानी समस्याओं से सीखने का प्रयास करेंगे। कल तक जिन कार्यों से व्यय हो रहा था आज उससे धन प्राप्त होगा। घर में मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। प्रेमी जन की किसी मनोकामना को आज पूरा कर सकते हैं। शेयर आदि से धन प्राप्त होगा।

तुलाः आज अति आत्मविश्वास आपको असफलता की ओर ले जा सकता है। दोपहर के बाद आपकी आलोचना भी हो सकती है। आवश्यक कार्यों में विलम्ब न करें। किसी यात्रा पर चलने का विचार बना सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

वृश्चिकः आज आपको व्यापार में नये प्रस्ताव मिल सकते हैं। मनोरंजक यात्रा का विचार बनायेंगे। घर में बिना बुलाये मेहमान आ सकते हैं। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। नये सम्पर्कों का बेहतर लाभ उठाने का प्रयास करेंगे।

धनुः आज आपको अपने आत्मसम्मान की चिन्ता रहेगी। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा धन लाभ होगा। दोपहर के बाद स्थितियाँ आपके नियन्त्रण से बाहर जा सकती हैं। अपने मित्रों और शुभचिन्तकों पर व्यर्थ में शक न करें। मन में भावुकता और क्रोध का आधिक्य रहेगा।

मकरः आज आपके लिए विषम परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है। संध्या के समय कोई अच्छी खबर मिल सकती है। भविष्य के लिये नये व्यापार की योजना बनायेंगे। कारोबार में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुम्भः आज आपके कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। प्रेमी जन के माध्यम से कोई अच्छी खबर अच्छी आ सकती है। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले जातकों के लिये समय शुभ है। कोई मित्र आपको नये बिजनेस आइडियाज़ दे सकता है। आपके खर्चे आपकी बचत को प्रभावित करेंगे।

मीनः आपके लिए आज का दिन नई योजनाओं को कार्यान्वित करने के लिये उत्तम है। अपने प्रेमी या लवमेट को प्रपोज कर सकते हैं। सन्तान के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। आपके अन्दर सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहेगा।

General Desk

Recent Posts

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

10 hours ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

18 hours ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

1 day ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

1 day ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago

आबकारी नीति में AAP ने तीन ब्रांडों महादेव,इंडो स्पिट,ब्रिंडको को पहुंचाया फायदाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…

2 days ago