Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के ही दिन 1878 में भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की रचना करने वाले पिंगली वेंकैया का जन्म हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में दो अगस्त को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1763- मुर्शिदाबाद पर कब्जे के बाद ब्रिटिश सेना ने गिरिया की लड़ाई में मीर कासिम को हराया।
1831- नीदरलैंड की सेना ने दस दिन के अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया।
1858- ब्रिटिश संसद ने ईस्ट इंडिया कंपनी से भारतीय प्रशासन अपने हाथों में लेने वाला विधेयक पारित किया।
1870- लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सबवे शुरु हुआ।
1922- चीन में समुद्री तूफान से करीब 60 हजार लोगों की मृत्यु हुई।
1923- अमेरिका के 29वें राष्ट्रपति वारेन जी हार्डिंग की कार्यालय में मौत।
1932- पॉजिट्रान (इलेक्ट्रॉन का एक कण) की कार्ल डी एंडीसन द्वारा खोज की गई।
1935- ब्रिटिश सरकार ने भारत सरकार अधिनियम पारित कर बर्मा और अदन को भारत से अलग किया।
1944- तुर्की ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1955- सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1970- श्रीमती सी बेलियप्पा मुतम्मा भारत की पहली महिला राजदूत बनीं, उन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया।
1985- अमेरिका में जंबो जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 130 लोग मारे गये।
1987- विश्वनाथ आनंद विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने।
1990- ईराक द्वारा कुवैत पर अधिकार एवं वहाँ के अमीर का सऊदी अरब पलायन।
1999- चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।
2001- पाकिस्तान ने भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।
2003- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।
2008- सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली।
2012- लंदन ओलम्पिक में भारत ने कुल छह पदक जीते जिनमें दो रजत और चार कांस्य शामिल हैं।
2013- एकाधिकार विरोधी कानूनों के उल्लंघन के आरोप में चीन में हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन पर 85 हजार यूरो डालर का जुर्माना लगाया गया।

02 अगस्त को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1861- भारत में रसायन विज्ञान के जनक माने जाने वाले प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म हुआ।
1877- मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रवि शंकर शुक्ल का जन्म हुआ।
1878- राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ के अभिकल्पक पिंगलि वेंकैया का जन्म हुआ।
1931- जाने माने कवि एवं गीतकार उमाकांत मालवीय का जन्म हुआ।
1922- भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक जी.पी. बिड़ला का जन्म़ हुआ
1956- गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का जन्म हुआ।

02 अगस्त को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1714- भाप इंजन के आविष्कारक डेनिस पापेन का निधन हुआ।
1979- प्रसिद्ध अभिनेता एवं गायक करन दीवान का निधन हुआ।
1921- इतालवी संगीतकार एवं गायक एनरिको कारूसो का निधन हुआ।
1980- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार रामकिंकर बैज का निधन हुआ।
2009- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं गुजरात के मनोनीत राज्यपाल देवेन्द्र नाथ द्विवेदी का निधन हुआ।

General Desk

Recent Posts

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

13 hours ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

21 hours ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

2 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

2 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago

आबकारी नीति में AAP ने तीन ब्रांडों महादेव,इंडो स्पिट,ब्रिंडको को पहुंचाया फायदाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…

2 days ago