Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफल

जानिये कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिनः-

01 अगस्त 2020 का राशिफलः-

मेषः आज उच्चाधिकारियों से सम्बन्ध मजबूत हो सकते हैं। आपके द्वारा किये गये प्रयास सार्थक परिणाम देने योग्य होंगे। पिता के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमत्ता और कौशल की प्रशंसा होगी। कारोबार में पुराने ग्राहकों से लाभ मिलेगा।

वृषभः आज आप घर में किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। हालाँकि सामाजिक दूरी को लेकर लापरवाही न करें। श्वास रोगियों को खान-पान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना होगा। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटने के कारण आलोचना का शिकार हो सकते हैं।

मिथुनः आपके लिए आज का दिन नया कार्य आरम्भ करने के लिये अनुकूल है। सामाजिक कार्यकलापों को लेकर लोकप्रिय रहेंगे। अच्छे लोगों से मिलना होगा। आपकी मेहनत सफल होगी। गृहस्थ जीवन की अनुकूलता से प्रसन्न रहेंगे।

कर्कः आज आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जॉब में अल्प प्रयास से कार्य पूरे हो जायेंगे। कर्ज लौटाने के लिये समय उत्तम है। विरोधी आपके साथ मित्रवत व्यवहार करेंगे। आपके खर्चों में वृद्धि होगी।

सिंहः आज आप बौद्धिक कार्यों में रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़े दायित्व सौंपे जा सकते हैं। सोशल मीडिया में सक्रियता रहेगी। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करेंगे। लवमेट्स के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।

कन्याः आज आप परिवार के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। ऑफिस के काम का दबाव आपकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। आपकी क्षमताओं के आकलन में गलती न करें। कार्य-व्यवसाय में अतिरिक्त धन का निवेश करना पड़ेगा। मन में किसी तरह की शंका है तो उसे मन में न रखें अपितु उसे शीघ्रातिशीघ्र दूर कर लें।

तुलाः आज आप मन की कोई इच्छा पूरी होने से सन्तुष्ट रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले एक बार अपने अन्तर्मन से अवश्य पूछ लें। किसी पर अन्धविश्वास करने के बजाय अपने हितों का स्वयं चिन्तन करें। निजी सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी। घर में किसी पूजन कार्य का आयोजन कर सकते हैं।

वृश्चिकः आपको आज के दिन स्वयं के लिये समय देने की आवश्यकता है। गलत निवेश के कारण आप अपना नुकसान करा सकते हैं। आपको संयमित और स्थिर रहने की आवश्यकता है। मन में अच्छे विचार आ सकते हैं। व्यापार बढ़ाने के नये अवसर मिलेंगे।

धनुः आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में काफी समय से चल रहे तनाव में कमी आयेगी। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। साझेदारी वाले कारोबार में तेजी आयेगी। करियर में नयी उपलब्धियाँ मिल सकती है।

मकरः आज आपको आर्थिक स्थिति को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। करियर में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। योग और ध्यान के लिये समय अवश्य निकालें। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान नहीं दे पायेंगे। कोई मित्र पैसे उधार माँग सकता है।

कुम्भः आज आपके मन में सन्तुष्टि का भाव रहेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में नयी सम्भावना मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। नयी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर पायेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे।

मीनः आपको आज के दिन कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। बदली हुयी परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने में असमर्थता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप पर प्रदर्शन अच्छा करने का दबाव रहेगा। पिता से मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा।

General Desk

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

1 hour ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

21 hours ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

1 day ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

2 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

2 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago