संवाददाता
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से दुनियाभर में संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 1.76 करोड़ से अधिक हो गई है। वहीं अब तक इसके कारण लगभग 6.80 लोगों की जान जा चुकी है। इस महामारी से संक्रमित होने के मामले में अमेरिका ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है। वहीं भारत यूरोपी देश इटली को पीछे छोड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्वभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.73 करोड़ हो गई है। वहीं इस महामारी के कारण अब तक लगभग 6.80 लाख लोग जान गवां चुके हैं। अमेरिका में कोरोना से अब तक 45.62 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं तथा 153313 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 26.62 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 92475 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के सर्वाधिक 57 हजार से अधिक नये मामले दर्ज किये गये हैं और संक्रमितों की संख्या लगबग 17 लाख हो गई है। वहीं इसके कारण अब तक 36511 लोगों की मौत हो चुकी है।रूस कोविड-19 संक्रमित मामलों में चौथे नंबर पर है। यहां इस संक्रमण से अब तक 8.48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14034 लोगों ने जान गंवाई है।
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस जानलेवा विषाणु से प्रभावित होने के मामले में अफ्रीका पांचवें स्थान पर है। यहां इससे अब तक 4.93 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8005 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन संक्रमण के मामले में नौवें नंबर पर है। यहां अब तक इस महामारी से 3.05 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 46,204 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं मेक्सिको में कोरोना से अब तक 4.17 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 46,688 हो गई हैं। इसके अलावा विश्व के ज्यादातर देशों में यह महामारी काफी तेजी से फैल रही है।
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…