Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के ही दिन 1933 में गांधी जी ने आश्रम सत्याग्रह और डांडी मार्च जैसे आंदोलनों का साक्षी रहे साबरमती आश्रम को छोड़ा था। आइए एक नजर डालते हें देश और दुनिया के इतिहास में 31 जुलाई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1498- क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी तीसरी यात्रा के दौरान त्रिनिदाद द्वीप पहुंचा।
1658- मुगल सम्राट औरंगजेब ने स्वयं को मंगोलिया का राजा घोषित किया।
1865- ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू हुई।
1924- मद्रास प्रेसीडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया।
1933- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमेशा के लिए साबरमती आश्रम छोड़ा।
1948- भारत में सबसे पहली राज्य परिवहन सेवा पश्चिम बंगाल में (कलकत्ता) राज्य परिवहन निगम की स्थापना की गई।
1950- भारत और नेपाल ने 1950 में शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।
1982- सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1991- अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश और तत्कालीन सोवियत रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने सामरिक शस्त्र कटौती संधि पर हस्ताक्षर किए।
1992- प्रख्यात सितार वादक पंडित रविशंकर मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित।
1993- भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में उद्घाटन।
1998- सार्क का दसवां शिखर सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में सम्पन्न।
2000- लोकसभा ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया।
2003- इजरायल और फिलीस्तीन के सुरक्षा मंत्रियों की बैठक यरूशलम में समाप्त।
2006- क्यूबा में फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी।
2007- भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।
2008- थाइलैंड की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की पत्नी को कर चोरी के मामले में दोषी पाये जाने पर तीन वर्ष की सजा सुनाई।
2009- पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ द्वारा 2007 में लगाए गए आपातकाल को असंवैधानिक करार दिया।
2010- बिलियर्ड प्रशिक्षक सुभाष अग्रवाल को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया।
2012- प्रो. अशोक सेन को पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज़ (मौलिक भौतिकी पुरस्कार) के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया।
2014- विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पश्चिम अफ्रीका में इबोला से 57 से अधिक लोगों की मौत हुई।

31 जुलाई को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1880- प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार एवं उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म हुआ।
1907- भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक एवं गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का जन्म हुआ।
1916- आधुनिक राजस्थान के निर्माता, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया का जन्म हुआ।
1922- अमेरिकी लेखक बिल केसिंग का जन्म हुआ।
1947- प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मुमताज का जन्म हुआ।

31 जुलाई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1940- ब्रिटिश सरकार ने उग्र क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक उधम सिंह को लंदन में फांसी दी।
1968- भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान श्रीपाद दामोदर सातवलेकर का निधन हुआ।
1980- हिंदी फिल्मों के महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।

General Desk

Recent Posts

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

19 hours ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

1 day ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

2 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

2 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago

आबकारी नीति में AAP ने तीन ब्रांडों महादेव,इंडो स्पिट,ब्रिंडको को पहुंचाया फायदाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…

2 days ago