Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale
दिल्लीः आज ही दिन 1949 में बीबीसी रेडियो यानी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 29 जुलाई को घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1567 – जेम्स षष्ठम को स्कॉटलैंड का राजा बनाया गया।
1655 – नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में विश्व का सबसे बड़ा टाउनहॉल खुला।
1748- ईस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिये ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी भारत पहुंची।
1858 – अमेरिका और जापान ने हैरिस संघि पर हस्ताक्षर किए।
1876 – भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई।
1891 – प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री एवं स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन हुआ।
1899 – न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन हुआ।
1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के सहयोगी जापान ने चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिणी तट पर उतारे।
1949 – ब्रिटिश ब्रॉडकॉस्टिंग कार्पोरेशन का रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ।
1957 – संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।
1958 – अमेरिकी कांग्रेस ने अपनी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की स्थापना के लिए विधेयक पास किया।
1981 – ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी हुई।
1983 – पहले चालक रहित विमान ‘मिनी’ ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।
1996 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली अरुणा आसफ अली का निधन हुआ।
2013 – फ्रांस के कांस के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी हुई।
2018 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में 60 हजार करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं की शुरुआत की।
29 जुलाई को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1904- आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में से एक जेआरडी. टाटा का जन्म हुआ।
1905- संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव रहे डैग हैमरस्क्जोंल्ड का जन्म हुआ।
1931- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का जन्म हुआ।
29 जुलाई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1890- नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारविन्सेंट वैन गो का निधन हुआ।
1891- प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री एवं स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन हुआ।
1996- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अरुणा आसफ़ अली का निधन हुआ।
2003- प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का निधन हुआ।
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…