संवाददाता
प्रखर प्रहरी
पटनाः बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों का आखिरकार 28 जुलाई को सब्र का बांध टूट गया। सुशांत के उनके पिता ने आज पटना के राजीव नगर थाने में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कई आरोप लगाये हैं।
पुलिस विभाग से सूत्रों ने बताया कि सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने राजीव नगर थाने में अभिनेत्री एवं सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत को प्रेम में फंसाकर उसके पैसे ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकासने को लेकर धारा 241/20 प्राथमिकी दर्ज कराई ई है। पुलिस ने इस सिलसिले में आईपीसी यानी भारतीय दंड विधान की धारा 341, 342, 380, 406, 420, 306, 506 और 120 (बी) के तहत दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में रिया चक्रवर्ती के अलावा इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुएल मिरंडा और श्रुति मोदी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा के निर्देश पर पटना पुलिस की एक टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई है। इस टीम में राजीवनगर थाना के प्रभारी निशांत सिंह समेत चार लोग शामिल हैं।
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…