Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफल

जानिये कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिनः-

28 जुलाई 2020 का राशिफलः-

मेष : आज आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे.। अपने पसंदीदा विषय में महारथ हासिल करने का निर्णय भी लेंगे। आज आपको किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
वृष : आप आज कुछ नए काम पर विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में भी सोचेंगे। साथ ही मानसिक रूप से मजबूत भी रहने वाले हैं। आज आप सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें।

मिथुन : आपको आज पिता और बड़ों से लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवास हो सकता है। यदि आप आज नवीन कार्यों का चुनाव करने जा रहे हैं, तो सोच-समझकर निर्णय लें।

कर्क : आज आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे, लेकिन आप अपने संघर्ष द्वारा उन स्थितियों पर विजय पा सकने में कामयाब भी होंगे। आज आप अधिक वाद-विवाद में न उलझें ।

सिंह : आपको आज परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें। आपको आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, आंख बंद करके किसी पर विश्वास न करें।

कन्या : आपको आज परिवार में घर के बढ़े बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। घर पर संपत्ति से संबंधित कुछ आवश्यक कागजातों को लेकर परेशान हो सकते हैं। आज आप अपनी जिम्मेदारी से दूर हो सकते हैं।

तुला : आपके लिए आज कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन में मधुरता लानी होगी। आज आपके खान-पान में नियंत्रण की आवश्यकता है. बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें।

वृश्चिक : आज छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा.। आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर भी जाना होगा। आज घरेलू माहौल से आप कुछ समय के लिए उदासीन हो सकते हैं।

धनु : आपके लिए आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी साथ ही बहुत सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी. क्या न करें- आज अचानक खूब धन मिल जाए, इस उम्मीद में आकर कोई जोखिम लेने से बचें।

मकर : आपके लिए आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाग्य साथ है फिर भी जोखिम न उठाएं।

कुंभ : आज आपके घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न भी होंगे और साथ भी देंगे। पिता से संबंध तनावपूर्ण हो सकता है, अत: सोच विचार कर बोलें।

मीन : आज अपने से उच्चस्थ लोगों से साथ समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है. क्या न करें- अपने से उच्च अधिकारी या सरकार से नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. मन-बुद्धि पर संयम व धैर्य रखें।

General Desk

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

17 hours ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

18 hours ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

1 day ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

1 day ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

2 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

3 days ago