Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज ही दिन 1978 में इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का जन्म हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 25 जुलाई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1689 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1813 – भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कोलकाता में आयोजित हुई।
1814 – नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका ने ब्रिटेन को हराया।
1837 – इलेक्ट्रिक टेलीग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया।
1854: वाल्टर हंट को पहले पेपर शर्ट कॉलर का अमेरिकी पेटेंट हासिल हुआ।
1943 – बेनिटो मुसोलिनी गिरफ्तार,इटली के प्रमुख के पद से बर्खास्त।
1963 – अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।
1977 – नीलम संजीव रेड्डी भारत के छठे राष्ट्रपति बने।
1978 – इंग्लैंड के ओर्डहैम शहर में दुनिया के पहले आइवीएफ शिशु लुइस ब्राउन का जन्म।
1982 – ज्ञानी जैल सिंह ने भारत के सातवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
1987 – रंगास्वामी वेंकटरमन भारत के आठवें राष्ट्रपति बने।
1992 – डॉ. शंकर दयाल शर्मा भारत के नौवें राष्ट्रपति बने।
1994 – जॉर्डन और इजरायल के बीच 46 वर्षों से चल रहा युद्ध समाप्त हुआ।
1997 – के. आर. नारायणन भारत के दसवें राष्ट्रपति बने।
2000 – पेरिस के चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही एयर फ्रांस का कॉनकॉर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 109 यात्रियों सहित 113 लोगों की मौत।
2001 – कंजरवेटिव मुस्लिम नेता हमजाह हज इंडोनेशिया के नये उप-राष्ट्रपति बने।
2004 – पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान के तीन सहयोगी रिहा।
2007 -प्रतिभा पाटिल ने भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2008 – उत्तर-पूर्व इराक में आत्मघाती हमला में आठ लोग मारे गए।
2017- गुजरात में 2017 को बाढ़ आने से 70 से ज्यादा लोगों की मौत हुई ।

25 जुलाई को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1929-प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का जन्म हुआ।
1966- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ हरसिमरत कौर बादल का जन्म हुआ ।

25 जुलाई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1880-समाजिक कार्यकर्ता गणेश वासुदेव जोशी का निधन हुआ।
1956- प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता गोदावरीश मिश्र का निधन हुआ।
2012 – प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक बी.आर इशारा का निधन हुआ।

Delhi Desk

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

3 days ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

3 days ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

4 days ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

4 days ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

4 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

5 days ago