दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः यह खबर चिंता बढ़ाने वाली है और बेहद दुखद है। देश में प्राण घातक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 24 जुलाई को 13 लाख के पार पहुंच गई। इस बार देश में एक लाख मरीज होने में महज दो दिन लगे। इसके पहले लगातार तीन बार तीन बार तीन-तीन दिन में देश में एक-एक लाख नए मामले दर्ज किये गये थे। विश्व में अमेरिका के बाद भारत यह संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।
तेजी से बढ़ रहे इस प्राण घातक विषाणु के मामलों के बीच राहत की बात यह है कि इससे ठीक होने वाले मरीजों के आंकड़े भी इजाफा हो रहे हैं। देश में अब कोविड-19 मरीजों का रिकवरी रेट 63.45% हो गया है, यानी देश में हर 100 मरीज में 63 मरीज ठीक हो रहे हैं। वहीं इससे होने वाली मौतों की दर महज रेट 2.38% है, यानी हर 100 मरीज में दो मरीजों की मौत हो रही है। देश में हर 10 लाख की आबादी में 11,173 लोगों की कोरोना की जांच की जा रही है और इनमें से 947 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये जा रहे हैं। वहीं इतनी ही आबादी में से 22 मरीजों की मौत हो रही है।
भारत में अब प्रति दिन सामने आ रहे हैं लगभग 50 हजार नये मामलेः-
देश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। 10 मई यह संख्या एक लाख हो गई यानी देश में संक्रमण के मामलों को एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन लगे। इसके जानलेवा विषाणु की रफ्तार तेज हुई और एक लाख से दो लाख तक पहुंचने में महज 15 दिन लगे। आइए एक नजर डालते हैं देश में कोरोना वायरस की रफ्तार परः-
संख्या——————————-दिन
1-एक लाख————————110
एक लाख-दो लाख—————-15
दो लाख-तीन लाख—————-10
तीन लाख-चार लाख—————8
चार लाख-पांच लाख—————6
पांच लाख-छह लाख—————-5
छह लाख-सात लाख—————-5
सात लाख-आठ लाख—————-4
आठ लाख-12 लाख——————-12
12 लाख-13 लाख———————-2
प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…
दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…