Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफल

जानिये कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिनः-

22 जुलाई 2020 का राशिफलः-

मेष : आज आपको पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट हो सकता है। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। दुविधाओं को त्याग स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों।
बृषभ : आज आप परिजनों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कायार्ें में ब्यस्तता बढ़ेगी। मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।
मिथुन : आज आपके मन में कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साह का संचार होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अच्छी छबि बनायें। सामाजिक कार्यक्रमों में भागेदारी संभव। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने।
कर्क : आज आपको कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नवीन आशायें नये उत्साह का संचार करेंगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
सिंह : आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव।
कन्या : आज आप पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। नीरसता को मन पर हावी न होने दें। कुछ मर्म-स्पर्शी घटनाएं दुख पहुचांएगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थता संभव।
तुला : आज आपको नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय संभव। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे।
वृश्चिक : आज आप नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।
धनु : आज आपकी सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वर्तमान विषम परिस्थितियों में ईश्वरीय आस्था से आशा की किरण जगेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।
मकर : आज आपको निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी।
कुंभ : आज आपको प्रयासरत क्षेत्रो में संघर्ष संभव किंतु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा। मन में खालीपन एवं नीरसता का एहसास होगा।
मीन : आज आपके लिए नौकरी-पेशे में अधिकारियों तथा सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। नकारात्मक चिंताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें।

General Desk

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

4 days ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

4 days ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

4 days ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

4 days ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

4 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

5 days ago