संवाददाता
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः प्राण घातक कोरोना वायरस का दिल्ली में कम्युनिटी इंफेक्शन हुआ है। यह कहना है कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संक्रमण की स्थिति का आकलन करने के लिए हर महीने सिरो सर्वे करायेगी।
इस जानलेवा विषाणु से जंगा जीत कर लौटे जैन ने स्वास्थ्य मंत्रालय का कामकाज संभालने के बाद 22 जुलाई को संवाददाताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना का कम्युनिटी इंफेक्शन हुआ है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 21 जुलाई को जारी किये गये सिरो सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि कोविड-19 के प्रसार का आकलन करने के लिए हर माह सिरो सर्वे कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि अगला सर्वे एक से पांच अगस्त तक होगा। पहले सिरो सर्वे में दिल्ली की 23.48 फीसदी आबादी कोरोना संक्रमण की चपेट में आने का खुलासा हुआ था। यह सिरो सर्वे 27 जून से 10 जुलाई के बीच हुआ था। इसे राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और दिल्ली सरकार ने मिलकर किया था।
प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…
दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…