Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफल

जानिये कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिनः-

21 जुलाई 2020 का राशिफलः-

मेष: शारीरिक कष्ट होने की सम्भावना है। बुरी संगत से हानि हो सकती है। परिजनों के व्यवहार से मन व्यथित होगा। मौसमी बुखार और सर्दी-खांसी की समस्या होगी। आर्थिक स्थिति खराब होगी

वृषभ: पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। एकान्त में रहकर आत्ममन्थन करेंगे। पर्यटन का अवसर प्राप्त होगा। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका समय सुख और शान्ति से युक्त रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ेगी।

मिथुन : हांथ-पैर में अकड़न और झुनझुनी की समस्या हो सकती है। अधीनस्थ कर्मचारी आपकी बात नहीं सुनेंगे। किसी के बहकावे में आकर निर्णय न लें। छोटी-छोटी बातें तनाव का कारण न बनें इसका ध्यान रखें। क्रोध पर नियन्त्रण रखने के लिए ध्यान और योग का सहारा लें।

कर्क: शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। नये कारोबारी सम्बन्ध बनने के योग बन रहे हैं। आज का दिन लाभदायक रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध बेहतर होंगे।

सिंहः आपकी इच्छा आज आराम करने की होगी लेकिन आराम नहीं मिलेगा। आलस्य और प्रमाद से बचें। कार्यक्षेत्र में लोग आपका विरोध कर सकते हैं। खर्चों में बढ़ोत्तरी होने के कारण आपकी परेशानियाँ बढ़ेंगी। स्वास्थ्य भी नरम-गरम रहेगा।

कन्याः तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को उत्तम सफलता मिलेगी। प्रेमी जन आपका भरोसा जीतने का प्रयास करेगा। मित्रों की सहायता करनी पड़ेगी। दाम्पत्य जीवन में परस्पर प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। कारोबार में अपेक्षित लाभ मिलने में अवरोध उत्पन्न होगा।

तुलाः कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। वाहन में खराबी आ सकती है। आपकी दिनचर्या की निरन्तरता अवरुद्ध होगी। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा भरोसा न करें। अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

वृश्चिकः आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी बातों और विचार पर स्थिर रहें।

धनुः कारोबार में नुकसान हो सकता है। सम्पत्ति विवाद उठ खड़े हो सकते हैं। चोंट-चपेट आदि का भय रहेगा। घरेलू सम्बन्धों को लेकर परेशान रहेंगे। स्वयं पर भरोसा रखें और धैर्यपूर्वक अपने काम करें।

मकरः गृहस्थ जीवन में सुख और समृद्धि रहेगी। घरेलू उपयोग की वस्तुओं को खरीद सकते हैं। यात्रा में असुविधा हो सकती है। व्यवसाय में अच्छे नतीजे मिलने की पूरी सम्भावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

कुम्भः सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। उच्चाधिकारियों की नजरों में आपकी अहमियत बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने आप से सन्तुष्ट रहेंगे।

मीनः जोखिम भरे निवेशों से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। गलतफहमी के कारण किसी से विवाद होने की सम्भावना है। अपने प्रिय व्यक्ति को अपना प्रेम व्यक्त करेंगे। खान-पान में नियन्त्रण रखना आवश्यक है। बच्चों के भविष्य को लेकर चिन्तित रहेंगे।

General Desk

Recent Posts

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

7 hours ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

15 hours ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

1 day ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

1 day ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago

आबकारी नीति में AAP ने तीन ब्रांडों महादेव,इंडो स्पिट,ब्रिंडको को पहुंचाया फायदाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…

2 days ago