बिजनेस डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः विमान सेवा कंपनी इंडिगो अपने 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करेगी। कंपनी ने खस्ता वित्तीय स्थिति का हवाला देकर लगभग ढाई हजार कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की है।
कंपनी ने 20 जुलाई को बताया कि वित्तीय स्थिति खराब होने के कारण वह अपने 10 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। एयरलाइंस में इस समय लगभग 24 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। इस तरह से लगभग ढाई हजार कर्मचारियों की रोजी-रोटी छिन जायेगी। इनमें पायलट और केबिन क्रू समेत सभी श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं।
इंडिगो ने कहा कि उसने मार्च और अप्रैल में किसी कर्मचारी का वेतन नहीं काटा। मई से उसने वेतन में कटौती और बिना वेतन अवकाश के उपाय भी अपनाये हैं। इसके बावजूद एयरलाइंस की वित्तीय स्थिति खराब हो रही है। उसके 250 विमानों के बेड़े में कुछ ही इस समय परिचालन में हैं। इसलिए मजबूरी में उसे 10 फीसदी कर्मचारियों को निकालना होगा। कंपनी ने कहा है कि निकाले जाने वाले कर्मचारियों को नोटिस पीरियड का वेतन तथा राहत राशि दी जायेगी। यह राशि कम से कम तीन महीने के वेतन के बराबर होगा।इसके अलावा उनका तथा परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य बीमा इस साल दिसंबर तक वैध रहेगा।
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…