Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के ही दिन 1969 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रान्ग चंद्रमा की सतह पर कदम रख कर इतिहास रचा था। आर्मस्ट्रांग चंद्रमा की सतह पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति थे। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 20 जुलाई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1296- अलाउद्दीन खिलजी ने स्वयं को दिल्ली का सुल्तान घोषित किया।
1654 -आंग्ल-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।
1810- बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने खुद को स्पेन से अलग कर स्वतंत्र घोषित किया।
1847- जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की।
1903 : फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।
1919 – माउंट एवरेस्‍ट को सबसे पहले जीतने वाले सर एडमंड हिलेरी का जन्‍म।
1944 – अमेरिका ने जापान के कब्जे वाले गुआम पर हमला किया।

1956 – फ्रांस ने ट्यूनीशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1969 – मानव ने चंद्रमा की सतह पर पहला कदम रखा। अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग ने इस इतिहास रचा।
1974 – तुर्की के हजारों सैनिकों ने ग्रीस की राजधानी एथेंस में चल रही बातचीत के विफल रहने पर उत्तरी साइप्रस पर हमला कर दिया।
1997 – तीस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत-बंगलादेश में समझौता।
2000 – जिम्बाब्वे की संसद ने अपना नया सत्र शुरू किया जिसमें एक दशक में पहली बार विपक्ष को बैठने की अनुमति मिली।
2001 – लंदन स्टॉक एक्सचेंज सार्वजनिक किया गया।
2002-उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच विमान सेवा की शुरुआत।
2005- कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी मिली।
2007-पाकिस्तान के शीर्ष न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी की पद पर दोबारा बहाली का फैसला सुनाया।
2008 – अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडलिजा राइस ने भारतीय अमेरिकी डॉक्टर जयन्त पाटिल के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी।
2012 – मेक्सिको के नयारित में एक बस हादसे में 21 लोग मारे गये जबकि 29 घायल हो गये।
2017 – रामनाथ कोविन्द भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

20 जुलाई को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
356 ईसा पूर्व- महान विजेता सिकंदर का जन्म हुआ ।
1919-माउंट एवरेस्‍ट को सबसे पहले जीतने वाले सर एडमंड हिलेरी का जन्‍म हुआ ।
1929- प्रसिद्ध अभिनेता राजेंद्र कुमार का जन्म हुआ ।
1950 – बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्‍म हुआ।

20 जुलाई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1866- जर्मनी के गणितज्ञ जॉर्ज फ्रेडरिक बर्नहार्ड रीमान का निधन हुआ।
1937- रेडियो का अविष्कार करने वाले गुग्लिएल्मो मार्कोनी का निधन हुआ।
1965- प्रसिद्ध क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त का निधन हुआ।
1966- भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का निधन हुआ।
1972- प्रसिद्ध पा‌र्श्वगायिका गीता दत्त का निधन हुआ।
1973- जीट क्वींडो मार्शल आर्ट आंदोलन संस्थापक, अभिनेता, निर्देशक ब्रूस ली का निधन हुआ।
1951- जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला प्रथम यरुशलम में हमले में मारे गये।
2016- अयोध्या-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के मुख्य पैरोकार हाशिम अंसारी का निधन हुआ।

General Desk

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

2 days ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

2 days ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

2 days ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

2 days ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

3 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

4 days ago