Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफल

जानिये कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिनः-

19 जुलाई 2020 का राशिफलः-

मेष: आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में स्थितियां अच्छी रहेगी। धन लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी। समाज में आपका मन सम्मान बढ़ेगा। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। प्रेम जीवन के लिये दिनमान सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर है।

वृष : आज आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। भाई- बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें।

मिथुन : आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको अच्छा लाभ होगा। अपने ऊपर नकारात्मकता को हावी ना होने दें। दोपहर के बाद आपके लिए समय अनुकूल हो सकता है। कुछ पुराने सौदों में आपको सकारात्मक रिजल्ट देखने को मिल सकता है। कोई पुराना अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में आज सफलता का दिन है।

कर्क : आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। स्टूडेंट्स को आज परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। साझेदारी में समस्‍या हो सकती है। परिवार में आज किसी सदस्य से थोड़ा विवाद हो सकता है। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आप बेवजह किसी बातों में दखल देने से बचें।

सिंह : आपके लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपका काम आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन बढ़िया है। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या : आपके लिए आज का दिन अनुकूल नहीं रहेगा। मित्रों से अनबन होगी। सामाजिक सम्मान में कमी आएगी। आर्थिक स्थिति जस की तस रहेगी। संतान के कार्यों से असंतोष रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य बनेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। आज आप कुछ चीजों का पूर्वानुमान लगाने में सक्षम रहेंगे।

तुला :आपके लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत का परिणाम मिलने में अभी देरी है। किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा आपको नुकसान पहुचा सकता है। दूसरों के मैटर में अपनी राय रखने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

वृश्चिक : आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कुछ लोगों को आपसे किसी न किसी तरह की मदद की जरूरत होगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

धनु : आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होगी। जीवन में धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। अटके हुए सभी काम पूरे होंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। मित्रों से कुछ अच्छी सूचना भी मिल सकती है। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है।

मकर : आपको आज मनचाही सफलता मिल सकती है। नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं। घरेलू काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। आज घरवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है।

कुंभ: आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। काम के सिलसिले में भी बढ़िया नतीजे मिलेंगे। आपको कुछ नए लाभ के योग मिलने की उम्मीद होगी जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। किसी से अपनी गुप्त बातें या योजनाएं शेयर ना करें। व्यवसायिक जिंदगी और निजी जिंदगी में संतुलन रखें। किसी यात्रा पर जाने से मन हर्षित होगा।

मीन : आपको आज कुछ नया करने का मौका मिलेगा। रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी पर अभी विचार न करें। अभी यात्रा न करें। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।

General Desk

Recent Posts

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

7 hours ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

14 hours ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

1 day ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

1 day ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago

आबकारी नीति में AAP ने तीन ब्रांडों महादेव,इंडो स्पिट,ब्रिंडको को पहुंचाया फायदाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…

2 days ago