दिल्लीः कोरोना वायरस से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तथा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित काफी खराब है। मुंबई पिछले 24 घंटों के दौरानइस संक्रमण के 1038 नये मामले दर्ज किये गये हैं। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 जुलाई की रात 1.01 लाख से अधिक हो गई। इस दौरान 64 मरीजों की मृत्यु होने से मृतकों का आंकड़ा 5700 को पार कर गया। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 1211 नये मामले सामने आये। इसके साथ ही यहां पर इस वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या अब 1.22 लाख से अधिक हो गई है। यहां अब तक इस जानलेवा विषाणु के कारण 3600 ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 101388 हो गई है। वहीं इसके कारण यहां पर अब तक 5714 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान यहां पर 1193 मरीज इससे ठीक हुए हैं। इस तरह से यहां पर अब तक 71685 लोग रोगमुक्त हो चुके हैं। यहां पर इस समय कोरोना के 23697 सक्रिय मामले हैं। मुंबई में कोविड-19 रिकवरी दर में लगातार वृद्धि हो रही है। यहां पर रविवार को कोरोना रिकवरी दर 70.70 फीसदी पहुंच गई, जबकि यहां पर मृत्यु दर महज 5.63 प्रतिशत है।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से अब तक 122793 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। वहीं इस प्राण घातक विषाणु के कारण यहां पर अब तक 3628 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में अब तक 103134 यानी 83.99 प्रतिशत मरीज इससे ठीक हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here