जानिये कैसा रहे आपके लिए आज का दिनः


18 जुलाई 2020 का राशिफलः-


वृष- आपके लिए आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें यात्रा पर जाते समय सावधान रहें।

मिथुन- आपके लिए आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं है।

कर्क- आपके लिए आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। यह समय निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

सिंह- आप को आज का दिन बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता तथा उत्साह से भर देगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।

कन्या- आप आज थोड़ा सा उदास महसूस कर सकते हैं। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है।

तुला- आपको आज व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति के संकेत हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

वृश्चिक- आज अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग आपको निशाना बनाने का प्रयास करेंगे।

धनु- आज व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा। निवेश श्रेष्ठ रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मकर- संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। किसी पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

कुंभ- आज आपका कोई नया मित्र बन सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बाहरी भोजन करने से बचें। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है।

मीन- आपके लिए आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। इसलिए धैर्य बनाए। रखें जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here