Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज ही के दिन 1947 में भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को ब्रिटेन की संसद ने स्वीकृति प्रदान की थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 18 जुलाई को घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1290- इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।
1630-स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।
1743- साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
1781- ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।
1857- बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना।
1872- ब्रिटेन में गुप्त मतदान प्रक्रिया की शुरुआत हुई।
1918- नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्मदिन।
1943- ब्रिटेन की सेना ने इटली के कटानिया शहर पर हमला किया।
1947- भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को ब्रिटेन की संसद में स्वीकृति मिली।
1951- उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।
1955- परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया।
1963- सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल।
1968- कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में इंटेल कॉर्पोरेशन की स्थापना।
1977- वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1980- पूर्ण रूप से भारत में निर्मित उपग्रह ‘रोहिणी-1’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित।
1985- सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2002- तेल अवीव में बम विस्फोट में छह मरे, 40 घायल।
2010- केरल के प्रफेसर जोसफ पर आठ लोगों ने हमला किया और उनपर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाते हुए उनके हाथ काट डाले।
2012: किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया।

18 जुलाई को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्ति
1918- नोबेल पुरस्कार से सम्मानित एवं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का हुआ।
1927- गजल सम्राट मेहदी हसन का जन्म हुआ।
1982- बॉलीवुड-हॉलीवुड अभिनेत्री, एवं मिस वर्ल्ड (2000) प्रियंका चोपड़ा का हुआ।

18 जुलाई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1999- विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन हुआ।
2012- भारत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का निधन
2017- प्रसिद्ध कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक अजित शंकर चौधरी का निधन हुआ।

General Desk

Recent Posts

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

16 hours ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

1 day ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

2 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

2 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago

आबकारी नीति में AAP ने तीन ब्रांडों महादेव,इंडो स्पिट,ब्रिंडको को पहुंचाया फायदाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…

2 days ago